आजमगढ़

Azamgarh News: श्री रामकृष्ण शिक्षा परिषद वलीदपुर की प्रबंध समिति का निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न, राणा प्रताप सिंह चुने गये अध्यक्ष

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

मऊ । समिति ब्रह्मर्षि श्री रामकृष्ण शिक्षा परिषद वलीदपुर, जनपद मऊ की प्रबंध समिति का निर्वाचन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 फरवरी 2026 को विद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया सहायक निबंधक फर्म्स सोसाइटी एवं चिट्स, आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ के आदेश के अनुपालन में कराई गई। निर्वाचन के दौरान कुल 10 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 4 पदाधिकारियों एवं 6 कार्यकारिणी सदस्यों के पदों हेतु नामांकन किया गया। सभी पदों पर एक-एक ही नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी और प्रबंध समिति को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया । निर्वाचन अधिकारी द्वारा उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में लंबित याचिका में पारित आदेशों के अधीन सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों में राणा प्रताप सिंह को अध्यक्ष, मीना सिंह को प्रबंधक, अजय प्रताप सिंह को सचिव तथा हनुमान राय को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त छह सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया।

 

 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!