क्या सपा में आजम खान की जगह भरेंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी? अखिलेश यादव को मिलेगा इस बात का फायदा!

उत्तर प्रदेश में 2027 चुनाव से पहले दलीय चुनावी बिसात बिछने लगी है. समाजवादी पार्टी में आज दिग्गजों की ज्वाइनिंग हुई लेकिन इस ज्वाइनिंग के साथ ही अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या सपा में नसीमुद्दीन आजम खान की जगह को भरेंगे.
बता दें कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने से अखिलेश यादव को काफी फायदा होता दिख रहा है. नसीमुद्दीन सिद्दीकी पश्चिमी यूपी में मुसलमानों के दिग्गज नेता के रूप में रहे हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जो मुस्लिमों का वोट कांग्रेस-बसपा को जाता था वे अब सपा को मिल सकता है. कांग्रेस के कुछ वोट शिफ्ट होने की संभावना है.
आजम खान के सवाल पर क्या बोले अखिलेश यादव?
इस दौरान सपा के हॉल में जोश दोगुना था. अपना दल एस, कांग्रेस, बसपा के दिग्गजों की ज्वाइनिंग थी. जब ये सवाल अखिलेश यादव से आजम खान की जगह भरने और नसीमुद्दीन को आने पर पूछा गया तो उनके तेवर तल्ख नजर आए. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों ने 100 के करीब मंदिरों को तोड़ा है उसका पाप इन्हें मिलेगा.
अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान को हॉल में बैठे सब लोग जानते हैं. उनके साथ अन्याय हुआ है. सब चाहते हैं वो छूटकर आएं बिना सरकार और न्यायालय के उन्हें न्याय मिलना मुश्किल है. सपा ज्वाइन करने वाले नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भी कहा कि आजम खान बड़े नेता है.
यूपी में एआईएमआईएम भी ठोकेगी ताल
बता दें कि एक तरफ समाजवादी पार्टी पीडीए की बात करती है. दूसरी तरफ एआईएमआईएम यूपी में ताल ठोंकने की तैयारी में है. ऐसे में सपा के सामने मुस्लिम वोट का चैलेंज बड़ा था. नसीमुद्दीन का कद बड़े मुस्लिम नेता के तौर पर माना जाता रहा है. इनके आगमन के संकेत जरूर हैं, लेकिन जब अखिलेश यादव से ओवैसी के यूपी में जो आजमाइश का सवाल हुआ तो इन्होंने कहा कि साइकिल पर बैठकर आएं.
बीजेपी ने नसीमुद्दीन की ज्वाइनिंग पर साधा निशाना
इस पूरे मसले पर बीजेपी निशाना साधती नजर आई. बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि नसीमुद्दीन कुछ खास नहीं कर पाएंगे. यूपी में अभी समीकरण बदलेंगे सबकी नजर मुस्लिम वोट पर है. अब देखना ये होगा कि अपने ही सहयोगी दल के नेता जब साथ मे नजर आएंगे तो तस्वीर क्या बनती है.



