राज्य

यमुनानगर में फौजी की पत्नी की हत्या, चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

यमुनानगर के गांव भंभोल में देर रात वैलेंटाइन डे की रात को एक फौजी की पत्नी को चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार दिया. महिला का पति जम्मू में ड्यूटी पर था और उसकी पत्नी अपनी मां के साथ ही रह रही थी. 

शनिवार (14 फरवरी) की देर रात दो युवक दीवार बांधकर घर के अंदर घुसे और एक युवक ने चाकू से गोद कर मोनिका को मौत के घाट उतार दिया. वहीं दूसरा युवक खून से लथपथ मोनिका को लेकर अस्पताल पहुंचा. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और इस मामले की जांच आरंभ कर दी.

जम्मू में ड्यूटी कर रहा था मृतका का पति

यमुनानगर के गांव भंभोल में देर रात मोनिका नामक एक महिला को चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार दिया. मोनिका का पति आर्मी में है और उसकी जम्मू में ड्यूटी थी. शनिवार देर रात अंबाला के गांव कलहेड़ी निवासी दो युवक कार में सवार होकर गांव भंभोल पहुंचे.

बताया जा रहा है कि पहले दीवार कूद कर सचिन नामक युवक घर के अंदर दाखिल हुआ. सचिन को बाहर आने में कुछ देर लगी तो पीछे ही युवराज भी दीवार कूद कर घर के अंदर दाखिल हो गया. इसके कुछ ही देर के बाद जब मोनिका के चीखने की आवाज में आई तो उसकी मां अपने कमरे से बाहर आकर मोनिका के कमरे तक पहुंची तो कमरा खून से लथपथ था और मोनिका जमीन पर गिरी हुई थी.

महिला के शरीर पर कई जगह मारे चाकू

मोनिका के पेट, गर्दन, कमर व बाजूओ पर चाकू लगे थे. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मोनिका की मां को मौके पर आते देख युवराज वहां से भाग गया. जबकि सचिन मौके पर रहा और वह मोनिका को गाड़ी में डालकर अस्पताल उसकी मां के साथ ले गया. यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

बताया यह भी जा रहा है कि इन लोगों के साथ दो से तीन लड़के और भी थे. फिलहाल पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है. पुलिस द्वारा इस मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी की मोर्चरी में भेज दिया है.

Input By : परवेज खान

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!