IND vs PAK T20 WC: अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान मैच? फिर कैसे होगा विजेता का फैसला? जानिए नियम

IND vs PAK T20 World Cup 2026 Rain Rule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 27वां लीग मैच भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी, रविवार को शाम 7 बजे से श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच से पहले श्रीलंका में बारिश का खतरा मंडरा रहा है. दोपहर में दो 2 बजे के बाद से बारिश के आसार जताए जा रहे थे. लिहाजा बारिश मुकाबले का मजा किरकिरा कर सकती है.
क्रिकेट प्रेमी लंबे वक्त से इस मैच का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में सभी के मन में एक सवाल खड़ा हो रहा है कि अगर बारिश के कारण मुकाबला रद्द होता है, तो फिर किस नियम के तहत विजेता का फैसला होगा.
अगर रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान का मैच?
तो आपको बता दें कि टूर्नामेंट के लीग स्टेज मुकाबलों के लिए किसी भी तरह का कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. इससे एक चीज तो साफ हो जाती है कि नजीता निकालने के लिए शेड्यूल के मुताबिक ही मुकाबला होगा. अगर बारिश के चलते मुकाबले के ओवर घटाए जाते हैं, तो आपको बता दें कि फैसला करने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 5-5 ओवर खेलने होंगे.
वहीं 5-5 ओवर भी नहीं हो पाते हैं, तो इस स्थिति में मुकाबले को रद्द माना जाएगा. मैच रद्द होने पर किसी भी टीम को विजेता घोषित नहीं किया जाएगा, बल्कि दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दे दिया जाएगा.
ग्रुप-ए में मौजूद भारत-पाकिस्तान की टीमें अपने पिछले दोनों मैच जीत चुकी हैं. टीम इंडिया बेहतर नेट रनरेट के चलते पहले पायदान पर है, जबकि पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है. हालांकि दोनों ही टीमों के पास 4-4 पॉइंट्स हैं. भारत-पाक मैच रद्द होने पर दोनों टीमें के पॉइंट्स 5-5 हो जाएंगे और टेबल में दोनों टीमों की स्थित वही रहेगी.
मैच के दौरान भयंकर बारिश का खतरा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, संडे यानी मैच के दिन श्रीलंका में 85 फीसद बारिश का खतरा है. वहीं एक्यूवेदर के मुताबिक, मैच से करीब 4 घंटे पहले कोलंबो में तेज बारिश के आसार हैं. वहीं मैच के दौरान तूफान आने के भी 26% चांस हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि मैच में बारिश कितना खलल डालती है.



