आजमगढ़

Azamgarh News: फूलपुर पवई के सजई में सम्पन्न हुई सुभासपा की जन चौपाल

फूलपुर पवई के सजई में सम्पन्न हुई सुभासपा की जन चौपाल

फूलपुर पवई विधानसभा क्षेत्र के सजई
गांव स्थित ठाकुर की बाग में शनिवार को सुभासपा के द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के द्वारा महाराजा सुहेल देव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने जन चौपाल में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में सबको समानता का और मताधिकार का अधिकार दिया है इसलिए हमें अपना पसंदीदा प्रतिनिधि और सरकार बनानी चाहिए। चुनाव के दौरान कुछ लोगों के द्वारा मतदाताओं को दारू और मुर्गा देकर बरगलाया जाता है और बाद में ऐसे लोग पांच साल तक इन लोगों को मत देकर पश्चाताप करते हैं चौपाल में खासकर महिलाओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि संसद में यह प्रस्ताव पारित हो गया है कि 2029में चुनाव में अगर 100सीट पर एम पी एम एल ए का चुनाव होगा तो उसमें से 33सीट महिलाओं की होगी,बहन मायावती अगर मुख्य मंत्री बन सकती हैं द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बन सकती हैं तो आप भी पढ़ लिखकर ऐसा मुकाम हासिल कर सकती हैं आप भी झांसी की रानी बन सकती हैं।अंत में उपस्थित लोगों को आगामी 22फरवरी को अहरौला के जनता इंटर कालेज के मैदान 11बजे सुबह में होने वाली सामाजिक समरसता महा रैली में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहनें की अपील की कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि सजई इंद्राज यादव ने की इस अवसर पर राम सेवक राजभर,राम सूरत राजभर,जयनाथ राजभर, अच्छेलाल राजभर,राम अवध राजभर ,राजू राजभर, प्रधान खैरूद्दीनपुर दिलीप आदि उपस्थित रहे।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!