आजमगढ़

Azamgarh News: पुलिस मुठभेड़ में 2 गोतस्कर घायल, 3 गिरफ्तार, अवैध असलहा व बाइक बरामद

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़,जनपद के थाना महराजगंज क्षेत्र में शनिवार की भोर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गोतस्कर घायल हो गए, जबकि कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से अवैध असलहा, कारतूस, धारदार हथियार, मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन व क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल वर्मा के पर्यवेक्षण में 13/14 फरवरी की रात करीब 2:40 बजे थाना महराजगंज पुलिस क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम अहरिगांव नहर पुलिया के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद फायरिंग जारी रहने पर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें पकड़ लिया गया, जबकि एक अन्य अभियुक्त मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्त
अबु जैद (23 वर्ष) निवासी हुसैनाबाद, थाना निजामाबाद दाहिने पैर में गोली लगी
अनिल नोना (21 वर्ष) निवासी कोलमोदीपुर, थाना महराजगंज बाएं पैर में गोली लगी
अब्दुला (19 वर्ष) निवासी हुसैनाबाद, थाना निजामाबाद
घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। मौके पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया।
इनके पास से 02 अवैध देशी तमंचा (.315 बोर)
02 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस
01 चापड़ व 02 चाकू
04 एंड्रॉयड मोबाइल
01 मोटरसाइकिल
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे रात के समय छुट्टा गोवंश को सुनसान स्थानों पर ले जाकर अवैध रूप से वध करते थे और मांस को छोटे टुकड़ों में काटकर ऊंचे दामों पर बेचते थे। अपराध छिपाने के लिए अवशेषों को नदी-नालों में फेंक या जमीन में गाड़ देते थे तथा पुलिस से बचने के लिए लगातार स्थान बदलते रहते थे।
अभियुक्तों के विरुद्ध थाना महराजगंज में मु0अ0सं0 27/26 के तहत धारा 109(1)/351(3)/352 बीएनएस एवं 3/4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। घायल अभियुक्त अनिल नोना पर गोवध, चोरी, मारपीट सहित पांच मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य दोनों अभियुक्तों पर भी गोवध निवारण अधिनियम सहित आपराधिक मामले दर्ज हैं।
मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, विनय कुमार यादव सहित थाना महराजगंज की पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!