राज्य

हर बार यादव ही क्यों दें कुर्बानी? अफजाल अंसारी के बयान पर पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव का पलटवार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी में नेताओं की परस्पर गुटबाजी भी अब मंच पर आ चुकी है. इसकी बानगी गाजीपुर में देखने को मिली. जब पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव ने सपा सांसद अफजाल अंसारी पर यादवों की कुर्बानी देने को लेकर तंज कसा.

दरअसल 9 फरवरी को एक कार्यक्रम में मंच से कहा, “यादवों की कुर्बानी से पहले खुद की कुर्बानी देने और मऊ और मोहम्मदाबाद के साथ ही खुद संसदीय सीट छोड़ देने पर वहां से यादव कुशवाहा और अन्य जाति के लोग चुनाव जीत कर दिखला देंगे.” यह बात अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और विपक्षी इसको लेकर चटकारे भी ले रहे हैं.

पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाश यादव की पुण्यतिथि 9 फरवरी को आयोजित किया गया था. जिसमें एक साल पहले सांसद अफजाल अंसारी ने समाजवादी पार्टी के उत्थान के लिए यादव समाज को कुर्बानी देने की बात कही थी. अब काशीनाथ यादव ने उन पर इसी बात को लेकर तंज कसा है.

हर बार यादवों की कुर्बानी पर भड़के काशीनाथ

गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी के द्वारा 1 साल पहले यादवों को कुर्बानी देने की बात कहने पर 1 साल के बाद और इस मंच पर समाजवादी पार्टी में पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव जो पूर्व में बिरहा कलाकार भी रहे हैं, और उनके इसी कलाकारी को लेकर अफजाल अंसारी के द्वारा किसी कार्यक्रम में टिप्पणी की गई थी. इसी बात को लेकर उन्होंने 9 फरवरी को अफजाल अंसारी को सीधे-सीधे घेरते हुए कहा, “हर बार यादव ही क्यों कुर्बानी देंगे. आप या आपका परिवार कुर्बानी क्यों नहीं देता और हम ऐसे लोगों के लिए कुर्बानी क्यों दें जो कभी सपा में तो कभी बसपा में रहता है. जिसका कोई अस्तित्व ही नहीं है कि वह किस पार्टी का है.”

पूर्व विधायक ने जताई आपत्ति

हालांकि इस कार्यक्रम में यादव समाज के लोगों ने जहां उनके इस भाषण को चटकारे लेकर सुनते हुए दिखाई दिए तो वहीं मंच पर बैठे हुए एक पूर्व विधायक ने इस पूरे मामले पर आपत्ति जाते और कहा कि यदि आपको कोई आपत्ति है तो इस आपत्ति को राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रख ना कि सार्वजनिक मंच पर.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!