राज्य

शंकराचार्य से फॉर्म-7 तक…अखिलेश यादव के तीन गंभीर आरोपों पर सीएम योगी ने विधानसभा में किया पलटवार

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के बीच सियासी तल्खी छिड़ गयी है. जिसमें सीएम योगी ने विधानसभा के बजट सत्र में दो घंटे से अधिक के भाषण में अखिलेश यादव समेत पूरी समजवादी पार्टी को जमकर घेरा. जिसमें शंकराचार्य से लेकर वंदेमातरम व फॉर्म-7 के मुद्दे शामिल रहे.

सीएम योगी ने यूपी में कानून-व्यवस्था को लेकर कहा कि अब ट्रिपल S की गारंटी है. ट्रिपल S यानि सेफ्टी,स्टेबिलिटी और स्पीड. उन्होंने पूर्व की सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पहले सिर्फ दो ही थाने थे.

शंकराचार्य पर आमने सामने

हालिया प्रयागराज में माघ मेले के दौरान स्नान को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर सपा और अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को जमकर घेरा था. इस मूदे पर सीएम योगी ने कहा, “हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं हो सकता. सपा के लोग पूजना चाहें तो पूजें. चार पीठों के चार वेद है उनके मंत्र हैं. आदि जगत गुरु शंकराचार्य ने नियम बनाया है. हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं लिख सकता. कानून सबके लिए बराबर है.”

इस पर अखिलेश ने कहा, “जो शंकराचार्य जी से सर्टिफिकेट मांग रहा है, वो खुद योगी का सर्टिफिकेट दिखाए, हर कोई योगी नहीं लिख सकता.”

वंदेमातरम् के विरोध पर सपा को सुनाई खरी-खोटी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वंदेमातरम् का विरोध करने पर कहा, “विरोध करने वालों को भारत की धरती पर रहने का कोई हक नहीं. उन लोगों को वहीं जाना चाहिए, जहां पर इसका विरोध होता है. वंदे मातरम का विरोध करने वालों को भारत की धरती पर रहने का कोई हक नहीं है.”

इस पर सपा की ओर से भी तीखी प्रतिक्रया दी गयी है. पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा, “ऐसा बोलते हैं जैसे खुद को पीएम समझ रहे हों.” वंदे मातरम् पर मुस्लिम संगठन लगातार विरोध कर रहे हैं.

फॉर्म-7 पर आमने-सामने

अखिलेश यादव ने फॉर्म-7 को लेकर आरोप लगाया था कि SIR हो चुका है तो फिर फॉर्म-7 की क्या जरूरत है. यही नहीं उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास वोट कटवाने वाली एक कंपनी है. इस पर जबाब देते हुए सीएम योगी ने कहा, “सपा माहौल खराब कर रही है. SIR की विरोधी है सपा, फार्म 7 पर आयोग वेरिफाइ करता है. पारदर्शी व्यवस्था का समर्थन नही करती सपा.”

दो घंटे 14 मिनट में सपा पर करारा प्रहार

सीएम योगी का भाषण विधानसभा में दो घंटे 14 मिनट का था, जिसमें उन्होंने समाजवादी अप्रत्य को जमकर कोसा. कानून व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि 2017 से पहले यूपी में दो ही थाने हैं. अब 75 जिलों में एक-एक थाने हैं. अपराधियों को अपने गले का हार बनाकर सपा चलती थी. उन्होंने आगे कहा कि UP में ट्रिपल S की गारंटी है. यहां न तो कर्फ्यू है और न ही दंगे, सब कुछ ठीक है. ट्रिपल S की गारंटी दे रखी है- सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड का,ये तीनों उत्तर प्रदेश के अंदर है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!