खेल

T20 WC 2026: क्रीज के अंदर पैर, फिर भी हो गया रन आउट; जानें इसके पीछे क्या है ICC का नियम 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 20वां मुकाबला कनाडा और यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में एक बड़ा ही दिलचस्प पल आया, जब बल्लेबाज को क्रीज के अंदर पहुंचने के बाद भी रन आउट करार दे दिया गया. तो आइए जानते हैं कि आईसीसी के किस नियम के तहत बल्लेबाज को आउट दिया गया. 

मुकाबले में कनाडा की टीम पहले बैटिंग के लिए मैदान पर थी. टीम के बल्लेबाज नवनीत धालीवाल नंबर पर तीन पर बैटिंग के लिए उतरे और बहुत ही अनलकी रनआउट के जरिए पवेलियन लौटे. वह क्रीज में पूरा अंदर आ गए थे. इसके बावजूद उन्हें रन आउट करार दिया गया. हालांकि क्रीज में आने से पहले उनका बल्ला जरूर फंसा था. 

क्यों क्रीज में आने के बाद भी हुए रन आउट?

हुआ दरअसल कुछ ऐसा, नवनीत के साथ दूसरी छोर पर मौजूद हर्ष ठकर ने शॉट खेला और रन लेने के लिए दौड़ गए. गेंद को यूएई के फील्डर मोहम्मद अरफान ने फील्ड किया और डायरेक्ट थ्रो कर दिया. इस दौरान नवनीत का बल्ला पहले तो क्रीज के अंदर जाने से पूर्व फंसा. इसके बाद वह क्रीज के अंदर पहुंच गए, लेकिन थ्रो लगने पर आउट हो गए. दरअसल क्रीज के अंदर पहुंचने के बाद भी उनका पैर जमीन को टच नहीं कर रहा था, जिसके चलते उन्हें रन आउट करार दिया गया. 

आईसीसी के मुताबिक, रन आउट से बचने के लिए बल्लेबाज को क्रीज के अंदर पहुंचने के साथ-साथ जमीन पर टच होना पड़ेगा. सीधे शब्दों में कहें कि जब तक बल्लेबाज की बॉडी का कोई हिस्सा या बल्ला क्रीज के अंदर जमीन पर टच नहीं होता है, तब तक आपको रन आउट दिया जाएगा.

कनाडा ने बनाए 150 रन

मुकाबले में कनाडा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 150/7 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए हर्ष ठकर ने सबसे बड़ी अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 41 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए. इसके अलावा अनलकी तरीके से आउट होने वाले नवनीत धालीवाल ने 34 रनों की पारी खेली. इस दौरान यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट अपनी झोली में डाले. इसके अलावा मुहम्मद जवाद उल्ला ने 1 विकेट अपने नाम किया.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!