Azamgarh news :एक ही रात में दो जगह हुई चोरी


रिपोर्टर सत्येंद्र सिंह
लालगंज आजमगढ़
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खनियरा गांव में दो घरों में चोरों ने चोरी का दिया अंजाम ।प्राप्त समाचार के अनुसार खनियरा गांव निवासी लालबहादुर सिंह व उनकी पुत्री गरिमा सिंह बृहस्पतिवार को गांव में ही शादी थी ।शादी समारोह में गए थे ।उनकी पत्नी भतीजे की शादी में मायके गई थी।गरिमा सिंह शादी समारोह से खाना खाने के बाद बृहस्पतिवार की रात्रि लगभग 8:00 बजे .घर वापस आई तो देखा की मेन गेट का ताला टूटा हुआ है।उन्होंने तुरंत पड़ोसी के घर गई और पूछी की हमारे पिताजी आए थे तो उन्होंने बताया कि अभी तो नहीं आए थे । तो घर में अंदर जाकर देखी कि सारा सामान बिखरा हुआ था । सूचना पिता को दी ।पिता लालबहादुर सिंह घर आए तो सूचना112 नंबर पुलिस को दी पुलिस आकर जांच पड़ताल किया ।लालबहादुर सिंह ने बताया कि एक जोड़ी पायल,एक अंगूठी 12 हजार नगद सब लगभग 60 हजार का नुकसान हुआ है।वही खनियरा गांव निवासी श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सर्वेश मिश्रा परिवार सहित जयपुर शादी में गए हुए थे।घर पर चौकीदार रहता था ।और रात्रि लगभग 9:30 बजे आया तो देखा घर का दरवाजा खुला हुआ है ।अगल-बगल के लोगों को बुलाकर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था ।इसकी सूचना सर्वेश मिश्रा को दिया व 112 नंबर की पुलिस को दिया। पुलिस ने आकर मौका मुआयना किया।सर्वेश मिश्रा ने बताया की 85 हजार नगद व जेवरात चोरी हुआ है ।



