राज्य

एटा में बारात के दौरान भिड़े दो पक्ष, डीजे पर डांस को लेकर जमकर हुई मारपीट

उत्तर प्रदेश के एटा में सगाई समारोह के दौरान गांव में आई दूसरी बारात के बारातियों द्वारा डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट हो गई. मारपीट और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मंजू पुत्री तेजपाल की बारात अलीगढ़ से सकीट के कस्बा उरैना आई थी. वहीं उरैना में ही विशाल शाक्य के यहां सगाई का कार्यक्रम चल रहा था. आरोप है कि रास्ते में चढ़ रही दलित की बारात, शाक्य समाज के चल रहे सगाई समारोह में बज रहे डीजे पर डांस करने लगी. इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई.

झगड़े के दौरान का वीडियो हुआ वायरल 

इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है. घटना मे शाक्य पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं. घायलों में पुलकित और संजय का नाम शामिल है. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस से दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए.

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस के अनुसार बारात को रोके जाने और जाति सूचक शब्द कहने के आरोप गलत हैं. इस मामले में शाक्य पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. अभी तक इस मामले में कोई एफ आई आर दर्ज नहीं हुई है.

दो युवकों से पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस ने घायल पक्ष की तहरीर पर दो युवकों को हिरासत में ले लिया है. दोनों ही घायलों से पूछताछ की जा रही है. वहीं घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले मे कार्रवाई की जा रही हैं.

इस मामले में एटा के अपर पुलिस अधीक्षक स्वेताभ पाण्डेय का कहना है कि दलित की बरात रोके जाने और जाति सूचक शब्द कहने का आरोप गलत है. जब मारपीट की घटना हुई तब बरात सही सलामत चढ़ चुकी थी.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!