आजमगढ़

Azamgarh news:डीएम ने किया राजस्व कार्याें की माह जनवरी 2026 की समीक्षा

आजमगढ़ 12 फरवरी– जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्याें की माह जनवरी 2026 की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।जिलाधिकारी ने कहा कि तहसीलों में अभियान चलाकर राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होने कहा कि किसी भी प्रकरण में मा0 न्यायालय द्वारा पारित आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होने निर्देश दिया कि जीएसटी जमा नही करने वाले उद्यमियों पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए वसूली सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जीएसटी विभाग को निर्देश दिया कि संबंधित तहसीलों के तहसीदार से समन्वय स्थापित कर शत प्रतिशत वसूली सुनिश्चित कराते हुए राजस्व मंे वृद्धि की जाए।जिलाधिकारी ने राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए समस्त एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देश दिया कि धारा 24, 116, 38 के लम्बित वादों को यथाशीघ्र गुणवत्तायुक्त निस्तारित करें। धारा 116 के निस्तारण में सबसे कम प्रगति होने पर जिलाधिकारी ने एसडीएम मेंहनगर का वेतन रोकने के निर्देश अपर जिलाधिकारी प्रशासन को दिये। धारा 34 के निस्तारण में नायब तहसीलदार अजमतगढ़, महराजगंज एवं हरैया की प्रगति सबसे कम होने पर जिलाधिकारी ने चेतावनी निर्गत करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि लेखपाल के साथ उप जिलाधिकारी मौके पर जायें एवं पारदर्शी तरीके से धारा 116 के प्रकरणों का निस्तारण करें।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पुराने लम्बित वादों के निस्तारण हेतु ग्रामवार सूची बनायें, उसके अनुसार तहसीलदार/नायब तहसीलदार को मौके पर भेजकर प्रकरण का निस्तारण करायें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!