India vs Pakistan: ‘बाबर आजम फ्रॉड से पैसा कमाते हैं… IPL देखकर इनके मुंह में पानी…’, पाकिस्तान में बना PAK टीम का मजाक

विराट कोहली की नेटवर्थ 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. पाकिस्तान की मुद्रा में देखें तो ये करीब 3 हजार 300 करोड़ रुपये होगी. इसे देखकर पूरा पाकिस्तान हैरान है. एक पाकिस्तानी यूट्यूबर ने कहा कि जिस कार को लेने का सपना बाबर आजम देखते हैं, उसके ब्रांड एंबेसडर ही कोहली हैं. यूट्यूबर ने कहा कि बाबर फ्रॉड से पैसा कमाते हैं, लेकिन कमाई के मामले में फिर भी कोहली से बहुत पीछे हैं. पाकिस्तान में ही उनकी टीम का मजाक बनने लगा है.
वर्ल्ड आर्डर विद कमार चीमा नाम के यूट्यूब चैनल पर कमार चीमा ने अमीर हुसैन नाम के शख्स से पूछा कि विराट कोहली लोगों के पास इतना पैसा है, वो कैसे बना रहे हैं. इस पर हुसैन ने कहा, “विराट कोहली एक साल में इंडियन करेंसी में करीब 300 करोड़ रुपये सालाना कमा रहे हैं. पाकिस्तान में ये 1000 करोड़ होंगे. मतलब इसमें आईपीएल सैलरी है, बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट का है और फिर जिस ब्रांड के साथ वो जुड़े हैं. सोशल मीडिया से वो 26 करोड़ के लगभग कमाते हैं.”
भारत के आगे इसलिए गिड़गिड़ाता है पाकिस्तान
यूट्यूबर ने पाकिस्तान टीम का मजाक बनाते हुए बताया कि क्रिकेट जगत में भारत की कमाई पाकिस्तान से कितनी ज्यादा है. उन्होंने कहा, “भारत में एक टेस्ट खेलने के लिए 15 लाख, वनडे के लिए 6 और टी20 के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं. ये सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से अलग है. हमारे और उनमे जमीन आसमान का फर्क है. बाबर आजम साल के 85 करोड़ कमाते हैं और विराट कोहली 1000 करोड़, तो फर्क आप देख लीजिए. तभी तो हमारे वाले कहते हैं कि हमसे हाथ मिला लो, हमें आईपीएल खिला लो.”
बाबर आजम फ्रॉड से पैसा कमाते हैं
यूट्यूबर ने समझाया कि वर्ल्ड क्रिकेट में पाकिस्तान की हालत कैसी है. उन्होंने कहा, “कोहली सिर्फ एक लीग खेलते हैं जबकि बाबर 4-4 लीग खेलते हैं. वो (भारत) अपने खिलाड़ियों को बाहर नहीं खेलने देता क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके खिलाड़ियों की फॉर्म, फिटनेस पर फर्क पड़ेगा जबकि हमारे वाले तो सीपीएल, बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी खेलने जाते हैं. बाबर ने कहा था कि मेरी फेवरेट कार ऑडी है, लेकिन उसका ब्रांड एंबेसडर कौन है? विराट कोहली. हमारे खिलाड़ियों को अन्य लीग में सिर्फ सोशल मीडिया के फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बुलाते हैं.”
यूट्यूबर ने कहा, “बाबर आजम और अन्य खिलाड़ी हमारे यहां फ्रॉड से पैसा कमाते हैं. मिलता है 5 करोड़ और कॉन्ट्रैक्ट 1 करोड़ का बनवा लेते हैं ताकि टैक्स न देना पड़े. भारतीय खिलाड़ी कमाते भी हैं और टैक्स भी भरते हैं.”
यूट्यूबर ने आगे कहा कि, “तभी तो आईपीएल में कमाई देखकर हमारे खिलाड़ियों के मुंह में पानी आ जाता है. और आईपीएल के साथ पीएसएल करवाना सबसे बड़ी गलती है. क्योंकि जिस विंडो में आईपीएल होता है उस समय तो आईसीसी भी मैच नहीं रखती. आईपीएल के लिए दुनिया के बड़े बड़े खिलाड़ी अपने क्रिकेट बोर्ड से लड़ चुके हैं.”



