खेल

उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन अवैध? रविचंद्रन अश्विन के जवाब से सब हो गया साफ; जानें क्या कहा

Ravichandran Ashwin on Usman Tariq Action Legal: उस्मान तारिक, एक ऐसा पाकिस्तानी गेंदबाज जिसके बॉलिंग एक्शन पर खूब चर्चा हो रही है. सोमवार को टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और यूएसए का मैच खेला गया, जिसमें पाक टीम 32 रनों से विजयी रही. दरअसल उस्मान तारिक के 4 ओवरों ने पाकिस्तान की जीत में बड़ा योगदान दिया था. कोई उनके गेंदबाजी एक्शन के लिए ‘भट्टा बॉलिंग’ कह रहा है तो किसी ने इस एक्शन को पूरी तरह अवैध बताया. अब इस पूरे विवाद रविचंद्रन अश्विन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

रविचंद्रन आश्विन ने समझाया पूरा खेल

भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया, “मैं जितना हो सकता है, इसे उतना स्पष्ट करने की कोशिश करूंगा. सबसे पहली बात तो ये कि उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन लीगल है या नहीं, इसका पता सिर्फ आईसीसी के गेंदबाजी एक्शन टेस्टिंग सेंटर में ही पता चल सकता है.”

आश्विन ने आगे 15 डिग्री वाले नियम की याद दिलाई. उन्होंने कहा कि किसी गेंदबाज को अपनी कोहनी को 15 डिग्री से ज्यादा नहीं मोड़ना होता है. ग्राउंड अंपायर के लिए यह मापना असंभव है कि कोई गेंदबाज 15 डिग्री से अधिक कोहनी मोड़ रहा है या नहीं.

सॉल्यूशन भी बताया

रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि इसका पता सिर्फ उनके (उस्मान तारिक) बॉलिंग करते हुए टेस्टिंग टूल के माध्यम से लगाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि अस्पष्टता का फायदा उठाकर यूं ही किसी पर आरोप लगाना गलत है.

उस्मान तारिक का हाथ रोककर गेंद फेंकना वैध है या अवैध, इस पर रविचंद्रन आश्विन ने कहा, “मुझे लगता है कि उनका एक्शन पूरी तरह से लीगल है. क्योंकि ये उनका नियमित एक्शन है.”

आपको बता दें कि पाकिस्तान बनाम यूएसए मैच के दौरान कमेंट्री करते समय इरफान पठान का कहना था कि हाथ रोककर गेंदबाजी करने से उस्मान तारिक को बल्लेबाज पर एडवांटेज मिलता है.

यह भी पढ़ें:

3 गेंदों में चाहिए थे 2 रन, फ्री हिट पर आउट हुआ अफगानिस्तान का आखिरी बल्लेबाज; सुपर-ओवर में जीता दक्षिण अफ्रीका

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!