राज्य

‘केस कितना भी पुराना हो अगर आप ने…’, पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि केस कितना भी पुराना हो अगर आप ने गलती की है तो आप पर कार्रवाई होगी ही होगी. पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार (06 फरवरी) देर रात उनके पटना स्थित घर से हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

‘हमारे जाने के बाद ही नीट छात्रा मामले में SIT गठित’

जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर कहा, ”हमारे जाने के बाद ही नीट छात्रा मामले में SIT का गठन हुआ है, वहां पुलिस पदाधिकारी को सस्पेंड किया गया है. प्रशासन ने कह दिया था कि लड़की ने खुदकुशी की है.”

पप्पू यादव के समर्थकों का क्या है आरोप?

बिहार पुलिस की ओर से पप्पू यादव पर कार्रवाई को उनके समर्थकों ने राजनीतिक बदले की भावना बताते हुए गिरफ्तारी के समय और तरीके पर सवाल खड़े किए हैं. समर्थकों का कहना है कि सांसद पप्पू यादव ने पटना में नीट छात्रा की मौत के मसले को बार-बार उठाया, इस वजह से सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है. 

सांसद पप्पू यादव की किस मामले में हुई गिरफ्तारी?

वहीं, पुलिस के मुताबिक सांसद पप्पू यादव को 1995 के एक मामले में आरेस्ट किया गया. यह मामला गर्दनीबाग थाना से जुड़ा है, जो पहले पुरानी भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज था और अब भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत ये केस चल रहा है. इस केस में सांसद पर आपराधिक मामले की धारा 419, 420, 468, 448, 506 और 120बी लगाई गई हैं. बताया जा रहा है कि कोर्ट में सुनवाई जारी थी, लेकिन सांसद की लगातार गैरहाजिर रहे. घर के मालिक ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि सांसद ने धोखे से उनकी संपत्ति अपने ऑफिस चलाने के लिए ले ली थी.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!