राज्य

गुजरात: ‘तू कौन होती पूछने वाली’, महिला टीचर ने छात्र से पूछी स्कूल लेट आने की वजह तो जड़ा थप्पड़

गुजरात के पंचमहल शहर में एक छात्र ने महिला टीचर को थप्पड़ मार दिया. जब छात्र परीक्षा के लिए लेट आया, तो टीचर ने उससे लेट आने का कारण पूछा. इस पर छात्र ने कहा कि तू कौन होती है पूछने वाली? मुझसे मेरे घर वाले नहीं पूछते और महिला टीचर के गाल पर थप्पड़ मार दिया.

यह घटना शहर के श्रीमती एस.जे.दवे पब्लिक हाई स्कूल की है. छात्र द्वारा की गई पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना के बाद, टीचर ने छात्र, जोग समेत 15-20 अन्य लोगों में से 4 के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

महिला टीचर ने पुलिस को दी शिकायत

महिला टीचर द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में यह भी बताया गया कि छात्र समेत अन्य लोगों ने उसे धमकाया था. पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को साथ लेकर और टीचर की मौजूदगी में पूरी घटना का रिक्रिएशन किया.

पूरे मामले पर एक नजर

महिला टीचर के साथ हुई यह घटना 24 जनवरी की है. गुजरात के पंचमहल के शेरा में एसजे देव हाई स्कूल है. स्कूल में 12वीं की परीक्षाएं ली जा रहीं थीं. 12वीं का एक छात्र मोहम्मद खान अंसारी परीक्षा देने के लिए देर से पहुंचा. महिला इन्विजिलेटर ने जब उससे देरी का कारण पूछा, तो छात्र भड़क गया. उसने कहा, “घर में मुझसे कोई कुछ नहीं पूछता, तू होती कौन है सवाल करने वाली.”

इतना कहकर मोहम्मद खान अंसारी टीचर को पहले थप्पड़ मारा और फिर धक्का दे दिया. इतने पर कुछ विद्यार्थी अपनी सीट से उठकर बाहर आते हैं और मोहम्मद अंसारी को बाहर ले जाते हैं. 

घटना के बाद पिता को लेकर पहुंचा छात्र

घटना के 2 दिन बाद मोहम्मद खान अपने पिता और अन्य 20 लोगों को लेकर स्कूल पहुंचता है, जहां केस करने या बात बढ़ाने पर देख लेने की धमकी देता है. हालांकि पुलिस के सामने उसने कहा कि वे लोग केवल माफी मांगने आए थे. 

जबकि सच यह है कि वे लोग टीचर को धमकी दे रहे थे कि तुम शहर में अकेली रहती हो और देख लेने की धमकी दी. मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद विवाद बढ़ा और मंगलवार (3 फरवरी) को FIR दर्ज की गई. पुलिस ने मोहम्मद खान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पहले ही दिन उसको अदालत से बेल मिल गई.

Input By : प्रवीण चावड़ा

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!