आजमगढ़

Azamgarh news :साइबर फ्राड हुआ रुपया पुलिस ने कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना रौनापार अंतर्गत महुला निवासी रामप्रताप सिंह पुत्र स्व0 चन्द्रधन सिंह के साथ अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी की गई। साइबर अपराधियों ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताते हुए फोन कर डराया कि आवेदक अपने मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो देखते हैं, जिसकी मॉनिटरिंग साइबर पुलिस लखनऊ द्वारा की जा रही है तथा फोन हिस्ट्री के आधार पर थाना रानीबाग, जनपद लखनऊ में उनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। साथ ही शीघ्र गिरफ्तारी की धमकी दी गई।
अपराधियों द्वारा यह भी कहा गया कि यदि गिरफ्तारी से बचना चाहते हैं तो तत्काल धनराशि भेज दें, अन्यथा उनकी फाइल नष्ट नहीं की जाएगी। मान-सम्मान की चिंता में आकर आवेदक द्वारा दिनांक 18.08.2025 को पहले ₹4,500/- तथा तत्पश्चात ₹22,000/-, कुल ₹26,500/- साइबर अपराधियों के खाते में स्थानान्तरित कर दिए गए।
घटना की जानकारी होने पर आवेदक तत्काल थाना रौनापार पर उपस्थित हुए, जहां उनकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर दर्ज कराई गई तथा शिकायत संख्या – 3310825xxxxxx प्राप्त हुई।
शिकायत पंजीकृत होने के उपरान्त साइबर टीम आजमगढ़ द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए उक्त ₹26,500/- की धनराशि को फ्रॉडस्टर के इंडियन ओवरसीज बैंक खाते में होल्ड कराया गया।
धनराशि होल्ड होने के पश्चात विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय से धनराशि रिलीज करने सम्बन्धी आदेश प्राप्त किया गया, जिसके क्रम में आवेदक की सम्पूर्ण धनराशि ₹26,500/- उनके खाते में सुरक्षित रूप से वापस करा दी गई।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!