महाराष्ट्र में परीक्षा केंद्र के बाहर महिलाओं से उतरवाया मंगलसूत्र, CM फडणवीस बोले- जांच होगी

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से एक बेहद ही गंभीर मामला सामने आया है, यहां केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में महिलाओं से उनका मंगलसूत्र उतरवाया गया है. इस घटना के सामने आने के बाद विवाद बढ़ा तो प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान भी सामने आ गया. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले में जांच की बात कही है.
दरअसल, अहिल्यानगर स्थित संभाजीनगर में CTET (Central Teacher Eligibility Test) परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते समय महिलाओं से मंगलसूत्र उतरवाए जाने की घटना सामने आई है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले- पहले भी सामने आईं थी इस तरह की शिकायतें
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इस तरह की शिकायतें पहले भी सामने आई थीं. उन्होंने कहा कि वे इस बात की जानकारी लेंगे कि यहां ऐसा क्यों हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि पहले यह बताया गया था कि अलग-अलग तरीकों से उपकरण छिपाकर नकल की जाती है.
इस तरह की प्रक्रिया अपनाना उचित नहीं- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस तरह की प्रक्रिया अपनाना उचित नहीं है. इसलिए इस संबंध में उचित निर्देश दिए जाएंगे और पूरे मामले की जांच कराई जाएगी.
यहां पर आपको बतातें चलें कि एग्जाम सेंटर्स में पहले भी इस तरीके की घटना सामने आ चुकी हैं. फिलहाल, महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से सामने आई इस घटना में आगे कब तक और क्या कार्रवाई होती है यह आने वाला वक्त बताएगा.मगर, इस मामले ने समाज में एक नई बहस को जन्म दे दिया है.
ये भी पढ़ें: ‘वह कांग्रेस से हैं’, BJP ने रितु तावडे को बनाया BMC मेयर उम्मीदवार, तो संजय राउत ने किया बड़ा दावा


