राज्य

‘झूठ की बखान करे…,’ बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सोमवार (09 फरवरी) से शुरू होने जा रहा है. यह बजट सत्र 20 फरवरी तक चलेगा. विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है. इस बीच बजट सत्र शुरू होने से पहले रविवार (08 फरवरी) को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी अगले बजट को लेकर झूठ की बखान करे, उससे पहले जनता का ये हक है कि वो पिछले बजट की सच्चाई को जानें.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”इससे पहले कि भाजपा अगले बजट का झूठ बखाने, उससे पहले जनता का हक़ बनता है कि पिछले बजट की सच्चाई जाने. भाजपाई आत्मप्रचार का बजट शत-प्रतिशत से भी ज़्यादा ख़र्च करते हैं.”

अखिलेश यादव ने सपा विधायकों के साथ की बैठक

बजट सत्र की शुरुआत से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया और प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में पार्टी के विधायकों के साथ बैठक भी की. इस दौरान उन्होंने विधायकों को सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति बताई. मीटिंग में संगठनात्मक मुद्दों के साथ-साथ चुनावी प्रक्रिया और कथित गड़बड़ियों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया. 

अखिलेश यादव का सरकार पर आरोप

बैठक के बाद अखिलेश यादव ने कहा, ”पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी ने फॉर्म-7 को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे. सरकार ने कुछ पेशेवर एजेंसियों को हायर किया है, जिनके लोग दिल्ली, लखनऊ समेत देश के विभिन्न स्थानों पर बैठकर वोटर्स लिस्ट का पूरा डेटा विश्लेषण कर रहे हैं. ये एजेंसियां मतदाता सूची के आधार पर उन बूथों की पहचान कर रही हैं, जहां सपा चुनाव जीतती रही है.”

यूपी बजट सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक

उत्तर प्रदेश में बजट सत्र से पहले रविवार (08 फरवरी) को सर्वदलीय बैठक भी हुई. इस बैठक में सत्तारूढ़ BJP के साथ ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने हिस्सा लिया. इस बैठक में सदन के सुचारु रूप से संचालन करने और जनहित से जुड़े मसलों को लेकर चर्चा हुई. यूपी की योगी सरकार 2026-27 का बजट 11 फरवरी को पेश करेगी.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!