राज्य

सूरजकुंड झूला हादसे में 2 आरोपी गिरफ्तार, पोस्टमार्टम के बाद शहीद इंस्पेक्टर का शव परिजनों को सौंपा गया

सूरजकुंड झूला हादसे में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस बीच शहीद इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है. पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल और पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. घायलों की स्थिति सामान्य है. डीजीपी ने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना. मामले की जांच के लिए पुलिस डिप्टी कमिश्नर क्राइम के पर्यवेक्षण में तीन सदस्यीय स्पेशल जांच टीम गठित की गई है.

सूरजकुंड मेला परिसर में शनिवार (7 फरवरी) को एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई थी, जिसमें एक झूला टूट गया था. घायलों को बचाते हुए हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद शहीद हो गये थे. इस मामले में थाना सूरजकुंड में हिमाचल फन केयर कंपनी के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है.

जांच टीम में कौन-कौन शामिल?

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मामले की गंभीरता के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने मामले की जांच के लिए पुलिस क्राइम ब्रांच के कमिश्नर के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2, प्रभारी क्राइम ब्रांच NIT और सब इंस्पेक्टर संजय थाना सूरजकुंड की एक विशेष अनुसंधान टीम गठित की है. टीम की ओर से वैज्ञानिक पहलुओं के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

हिमाचल केयर फन केयर का प्रोपराइटर समेत 2 गिरफ्तार

उन्होंने आगे बताया की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए मेला परिसर में झूले लगाने वाली कंपनी हिमाचल केयर फन केयर के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर वासी गांव टोका नंगला जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश और एक अन्य आरोपी नितेश वासी धर्मपुरी सदर मेरठ कैंट उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है. अन्य की भूमिका के बारे में जांच की जा रही है.

डीजीपी ने इंस्पेक्टर की मौत पर जताया दुख

डीजीपी ने कहा, ”इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद ने हादसे के दौरान घायलों को बचाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए. इसका हमें बहुत दुख है और शहीद इस्पेक्टर पर गर्व भी है. पुलिस विभाग इस घटनाक्रम पर संवेदना व्यक्त करता है. हम शहीद जगदीश प्रसाद के परिवार के लिए यथासंभव आर्थिक सहायता करेंगे. पुलिस विभाग की अनुकंपा योजना के अंतर्गत परिवार के योग्य सदस्य को नौकरी दिलाई जाएगी.”

सूरजकुंड मेला झूला हादसे में 12 लोग घायल

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक इस हादसे में 12 लोग घायल हुए थे, जिनकी स्थिति सामान्य है. घायलों को मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. घायलों में महिला सहायक उप निरीक्षक नीलम फरीदाबाद पुलिस, महिला सिपाही शर्मिला, पुलिस लाइन फरीदाबाद, राजेश SPO थाना एसजीएम नगर, हर्ष प्रकाश निवासी मकान नंबर F 4176 कैसिया स्टेट पॉकेट ए ग्रेटर नोएडा, प्रशांत निवासी गांव डूबे थाना सेफ जिला छैलपुर, राजस्थान हाल आईआईटी 3rd एयर दिल्ली, अमीषा निवासी सूर्य विहार पार्ट 2 सेक्टर 91 फरीदाबाद शामिल है.

इसके साथ ही नई दिल्ली के प्रहलादपुर निवासी परविंदर, महेंद्रगढ़ के अकेड़ा थाना निवासी सुनील (डिस्चार्ज), शिवानी निवासी हाउस नंबर 207 बिरौना टावर नोएडा 78 (डिस्चार्ज), अनुज वासी शेरपुर कासगंज उत्तर प्रदेश(डिस्चार्ज), फरीदाबाद के बहादुरपुर निवासी पूजा (डिस्चार्ज) के नाम शामिल हैं.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!