Azamgarh encounter:आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़: गो-तस्कर घायल, एक गिरफ्तार, तमंचा व पिकअप बरामद


आजमगढ़ जनपद के थाना जहानागंज क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक गो-तस्कर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा व कारतूस, एक पिकअप वाहन तथा एक गोवंश बरामद किया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 07/08 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 12:30 बजे थाना जहानागंज पुलिस क्षेत्र में रात्रि गश्त, अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के ग्राम गंभीरवन (बड़ैला ताल) के पास एक पिकअप वाहन में छुट्टा गोवंश लादा जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष जहानागंज द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर घेराबंदी की गई। स्वयं को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।पुलिस द्वारा बार-बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई, किंतु बदमाशों ने पुनः फायरिंग का प्रयास किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया, जबकि एक अन्य बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल एवं गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है,
मोहीम अहमद पुत्र दिलशेर अहमद, निवासी कोटिला (कंकाली टोला), थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 32 वर्ष (घायल),सुनील कुमार पुत्र शोभनाथ, निवासी जलाईपुर ऊँचेगांव, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 30 वर्ष,घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सदर अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया है। घटनास्थल को सुरक्षित कर फील्ड यूनिट द्वारा निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।पुलिस पूछताछ में घायल अभियुक्त ने बताया कि वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से गोवध एवं गौ-तस्करी करता था। अभियुक्तगण प्रायः रात्रि के समय सुनसान स्थानों पर विचरण करने वाले गोवंश को पकड़कर निर्जन क्षेत्रों में ले जाकर अवैध वध करते थे। वध के पश्चात मांस को टुकड़ों में काटकर ऊँचे दामों पर बिक्री की जाती थी तथा अवशेषों को नदी-नालों में फेंककर अथवा जमीन में गाड़कर साक्ष्य नष्ट किए जाते थे।कुछ मामलों में गोवंश को वाहनों में लादकर अन्य प्रांतों, विशेषकर बिहार, ले जाकर अवैध रूप से बिक्री की जाती थी। अभियुक्तगण पूर्व में भी गोवध, गौ-तस्करी, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट एवं पशु क्रूरता जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रहे हैं। घायल अभियुक्त के विरुद्ध कुल 08 मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।पुलिस द्वारा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच की जा रही है तथा विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर, मधुबन कुमार सिंह
थाना जहानागंज पुलिस द्वारा रात्रि गश्त एवं संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान गो-तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम गंभीरवन के पास घेराबंदी की। स्वयं को घिरा देख अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बावजूद अभियुक्त नहीं माने, जिस पर आत्मरक्षार्थ पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस कार्रवाई में एक गो-तस्कर घायल हुआ है तथा एक अन्य अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया है।घायल अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से गोवध, गौ-तस्करी, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट एवं पशु क्रूरता सहित कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, एक पिकअप वाहन एवं एक गोवंश बरामद किया गया है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सदर अस्पताल भेजा गया है।जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
एडिटर आफताब आलम



