राज्य

दरभंगा में 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, इलाके में बवाल, परिजनों का फूटा गुस्सा

दरभंगा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक छह साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई. इस वारदात को बच्ची के पड़ोसी विकास महतो ने अंजाम दिया और फरार हो गया. हालांकि बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

ये पूरा मामला दरभंगा विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत पटवा पोखर का है, जहां बच्ची देर रात शाम से ही गायब थी परिजन लगातार उसे खोज रहे थे जब बच्ची नहीं मिली तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया, आवारा कुत्तों के द्वारा भोकने के दौरान परिजनों को शक हुआ तो  उस तरफ भागे, तो देखा तालाब किनारे दीवाल के उस पार बच्ची जमीन पर अचेत खून से लटपट पड़ी थी और उसकी मौत हो चुकी थी.

इसके बाद परिजनों ने चिल्लाना शुरू किया और पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने ही पहले विश्वविद्यालय थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ  घटना स्थान पर पहुंचे. वहीं घटनास्थल पर दरभंगा एसएसपी जगरनाथ रेड्डी भी पहुंचे उनके साथ कई थानों की पुलिस के साथ FSL और साइबर सेल की टीम भी पहुंची और जांच में जुटी.

जांच के दौरान पता चला कि तीन बच्चियों एक साथ तालाब किनारे खेल रहीं थी सभी की उम्र 6,7 साल थी. आरोपी ने एक बच्ची को पकड़ लिया. आरोपी बच्ची को उठाकर अंधेरे में ले गया और रेप के बाद हत्या कर फरार हो गया.

जब घटना की चर्चा हुई तो बच्चियों ने कहा कि हम उसे पहचानते हैं और उसके बाद पुलिस से उसे सीसीटीवी पर उसका चेहरा देखया तो बच्चियों ने पहचान की विकास महतो ने ही घटना को अंजाम दिया है. पुलिस उसे उसके घर से तुरंत गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के उसके कपड़े पर भी खून के धब्बे थे पुलिस गिरफ्तार के ले गई. 

एसएससी ने कहा कि छह वर्षीय बच्ची की लाश मिली है हम लोग जांच कर रहे हैं. वहीं परिजनों ने बताया कि हमारी 6 वर्ष के बच्चे के साथ रेप कर विकास महतो ने उसकी हत्या कर दी है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!