राज्य

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से आधा दर्जन लोग घायल, इंस्पेक्टर की मौत

फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में सुनामी झूला टूटने से कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. घटना के बीच बचाव के लिए पहुँचे इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. इसमें घायल इंस्पेक्टर को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई है. पलवल में तैनात इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की बचाव के दौरान मौत हो गई है. डीसी आयुष सिंह ने कहा कि इस हादसे  में कुल 13 लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक की मौत हुई है. यह झूला शाम 6.15 के आस पास गिरा था.

मौके पर पहुंचे जिला उपायुक्त एमडी टूरिज्म और पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं. हादसे के बाद इलाके की बेरिकैडिंग की गई है. बता दें कि इससे पहले फ़ूड कोर्ट में हवा से गेट के गिरने से भी हादसा हुआ था. जिसमें दो लोग घायल हुए थे.

शनिवार को हुए दो हादसे

सूरजकुंड मेले में शनिवार ( 7 फरवरी) को दो हादसों की खबर सामने आई है. इस कई लोग घायल हुए हैं. पहले हादसे में गेट के गिरने से हादसा हुआ, जबकि दूसरे हादसे में सुनामी झूला गिरने की खबर आ रही है. इन दो हादसों की वजह से मेला कमेटी और आयोजकों की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं. पहले हादसे में एक बच्चे को मामूली चोटें आई हैं. वहीं एक युवक को अस्पताल पहुंचाया गया. जिसके बाद अब उसकी छुट्टी कर दी गई है. 

इस बीच मेले में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे. झूले के गिरने से परिसर में अफरा-तफरी मच गई. चारों तरफ लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए नजर आए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. 

प्रशासन द्वारा किए जा रहे बचाव के प्रयास

हादसे के बाद प्रशासन की तरफ से कई टीमें बचाव अभियान में जुट गई हैं. झूले के नीचे दबे लोगों को तुरंत बचाने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही पुलिस द्वारा लोगों को मौके से दूर हटने के निर्देश दिए गए हैं. 

पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है. प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि आयोजकों की भूमिका की जांच-पड़ताल की जा रही है. पुलिस द्वारा इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!