राज्य

दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का बदला नाम, अब हुआ श्री राम मंदिर मयूर विहार

दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम अब बदल गया है.अब इस मेट्रो स्टेशन को आधिकारिक तौर पर बदलकर ‘श्री राम मंदिर मयूर विहार’ कर दिया गया है. स्टेशन के नाम को लेकर लोगों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी. इसके चलते अब आखिरकार स्टेशन का नाम बदल दिया गया है.

दिल्ली के मयूर विहार क्षेत्र के लिए शनिवार (7 फरवरी) का दिन आस्था, सम्मान और सांस्कृतिक गौरव के पुनरुद्धार का साक्षी बना. स्थानीय जनता की वर्षों पुरानी मांग और करोड़ों सनातनी हृदयों की भावनाओं को सम्मान देते हुए मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम अब आधिकारिक रूप से ‘श्री राम मंदिर मयूर विहार’ कर दिया गया है.

अधिकारियों ने दी यह जानकारी

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने बताया कि वर्षों से पॉकेट-1 और फेज-1 मेट्रो स्टेशनों के बीच नाम की समानता के कारण यात्रियों और स्थानीय निवासियों में भ्रम की स्थिति बनी रहती थी, लेकिन इससे भी बड़ी बात जनता की श्री राम मंदिर से जुड़ी गहरी आस्था थी.
दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का बदला नाम, अब हुआ श्री राम मंदिर मयूर विहार

मयूर विहार संचालन समिति द्वारा किए गए थे प्रयास

सनातन धर्म सभा (मयूर विहार संचालन समितिः श्री राम मंदिर, पॉकेट-1) द्वारा इस पवित्र नाम परिवर्तन की मांग को लेकर सतत प्रयास किए जा रहे थे. उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि को वास्तविकता में बदलने में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का संवेदनशील नेतृत्व और जनआस्था के प्रति उनकी गहरी समझ निर्णायक रही. 

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने त्वरित और सकारात्मक कार्रवाई करते हुए इस प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक और सनातन संस्कृति के सजग प्रहरी रविकांत उज्जैनवाल ने इस विषय को लेकर निरंतर पैरवी की. 

स्थानीय नागरिकों ने जताया सीएम का आभार

इस फैसले पर स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और विधायक रविकांत उज्जैनवाल का हृदय से आभार व्यक्त किया. लोगों ने कहा कि यह सिर्फ एक नाम का परिवर्तन नहीं, बल्कि जन-जन की भावनाओं को दिया गया एक सम्मान है. यह ऐतिहासिक क्षण मयूर विहार की पहचान को ‘राममय’ कर गया है

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!