Deoria news, सरिया गण का मेल बरहट पुलिस ने किया पर्दाफाश ट्रक समेत 475000 किया बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

सरिया गबन का मईल–बरहज पुलिस ने
किया पर्दाफाश
ट्रक समेत 4.75 लाख रुपये बरामद किए, एक आरोपी गिरफ्तार
देवरिया।
जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मईल और थाना बरहज पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गबन के एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त अजय यादव पुत्र गोविन्द यादव, निवासी टिकरगढ़ी थाना दही जनपद उन्नाव को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से गबन की गई ट्रक संख्या UP 78 CN 5845 तथा सरिया बिक्री से प्राप्त कुल 4,75,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी बरहज श्री राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में थाना मईल पर मुकदमा अपराध संख्या 25/2026 धारा 316(3) व 317(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। शिकायतकर्ता मजीद अहमद निवासी बेगम पूर्वा, थाना बाबूपुरवा कमिश्नरेट कानपुर ने तहरीर देकर बताया था कि उनका ट्रक चालक अजय यादव और खलासी कयूम अंसारी दिनांक 1 फरवरी 2026 को पटना से सरिया लोड कर हरदोई और कानपुर के लिए निकले थे, लेकिन दोनों ट्रक सहित गंतव्य पर नहीं पहुंचे।
वादी द्वारा संपर्क करने पर चालक ने पहले मईल थाना क्षेत्र के बरेजी पुल के पास होने की बात कही, इसके बाद दोनों ने मोबाइल फोन बंद कर दिया। संदेह होने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर कुण्डौली तिराहे के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने खलासी के साथ मिलकर 25,040 किलो सरिया को श्रावस्ती में 7.50 लाख रुपये में बेच दिया और रकम आपस में बांट ली। पुलिस ने बरामद धनराशि जब्त कर ली है तथा फरार खलासी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



