Abdali’s Reign of Terror in Nagbandham: Rishabh Sahni’s Most Fearsome Avatar


Mumbai :
Abhishek Nama’s much-awaited pan-India mythological action drama Nagbandham has amped up excitement with the striking first look of one of its most crucial characters. Starring Veerath Karna in the lead, the film introduces Rishabh Sahni as the infamous Afghan Sultan Abdali—a character driven by cruelty, greed, and blind ambition. The first-look poster presents a chilling war canvas set against a snow-clad battlefield. Rishabh appears mid-charge, wielding a massive blood-soaked battle axe, his eyes reflecting raw rage and obsession. Behind him, a vast army advances with archers, warriors, war elephants, and a pack of wolves—together evoking an atmosphere of impending destruction.
Set in the 1750s, the film depicts Abdali’s brutal invasions of India and his merciless quest to seize the mysterious Nagbandham hidden in the Himalayas. Director Abhishek Nama praises Rishabh’s intense performance, saying he brings rare depth that makes history feel alive on screen.
With the teaser slated for release on Mahashivratri, Nagbandham promises a grand and visually spectacular cinematic experience.
नागबंधम में अब्दाली का तांडव: ऋषभ साहनी का सबसे डरावना अवतार
नागबंधम में ऋषभ साहनी का पावर पैक्ड लुक
मुंबई : अभिषेक नामा की मोस्ट अवेटेड पैन-इंडिया माइथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा नागबंधम ने अपने एक अहम किरदार के फर्स्ट लुक के साथ दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है। वीरत कर्णा की लीड फिल्म में अभिनेता ऋषभ साहनी कुख्यात अफगान सुल्तान अब्दाली के रूप में नजर आएंगे—एक ऐसा किरदार जो क्रूरता, लालच और अंधी महत्वाकांक्षा का प्रतीक है।
फर्स्ट-लुक पोस्टर में बर्फ से ढके युद्धक्षेत्र के बीच ऋषभ का खौफनाक अवतार दिखाई देता है—हाथ में खून से सना विशाल युद्धकुल्हाड़ा, आंखों में जुनून और पीछे बढ़ती विशाल सेना। तीरंदाज, युद्ध हाथी और भेड़ियों का झुंड मिलकर तबाही के संकेत देता है।
1750 के दौर की पृष्ठभूमि में रची गई यह कहानी अब्दाली के भारत पर हमलों और हिमालय में छिपे रहस्यमयी नागबंधम को हासिल करने की उसकी निर्दय कोशिशों को उजागर करती है। डायरेक्टर अभिषेक नामा के मुताबिक, ऋषभ ने इस किरदार में ऐसी गहराई भरी है कि इतिहास मानो पर्दे पर जीवित हो उठा हो। महाशिवरात्रि पर आने वाला टीज़र अब इस भव्य गाथा की पहली झलक दिखाने को तैयार है।



