गोंडा में वारिसाना हक को लेकर पूर्व विधायक लल्ला भैया के परिवार में विवाद, आमने-सामने हुए पुत्र

गोंडा जिले के करनैलगंज के पूर्व विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह लल्ला भैया के पुत्रों मे आपसी विवाद बढ़ता जा रहा है. बरगदी कोट राजघराने के युवराज एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं. परिवार रजिस्टर व सरकारी अभिलेखों में नाम दर्ज करने को लेकर आज प्राथमिक विद्यालय में एसडीएम नेहा मिश्रा के नेतृत्व में खुली बैठक का आयोजन किया गया.
बैठक के दौरान गमहमा का माहौल देखने को मिला. कुंवर शारदेन मोहन सिंह व कुंवर कमलेन मोहन मोहन सिंह के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर. ऐसे में प्रशासन द्वारा कड़ी मशक्कत करके दोनों पक्षों को शांत कराया गया. साथ ही बैठक की कार्रवाई को आगे बढ़वाया.
दूसरी पत्नी के बेटे के पक्ष में कुल 9 लोगों ने दिया समर्थन
बैठक के दौरान पूर्व विधायक लाला भैया की पहली पत्नी ममता सिंह के पुत्र कुंवर शारदेन मोहन सिंह, कुंवर वेंकटेश मोहन सिंह के पक्ष में 49 लोगों ने अपना समर्थन दिया. वहीं, दूसरी पत्नी मीनाक्षी सिंह के पुत्र कमलेंद्र मोहन सिंह व अजयेन मोहन सिंह के पक्ष में 9 लोगों ने अपना समर्थन दिया. ऐसे में प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों को 2 दिन का समय दिया गया है. जरूरी कागजात देने की बात कही गई है.
शारदेन सिंह पर लोगों को पैसे बांटने का आरोप
बैठक के पश्चात कमलेन मोहन सिंह ने शारदेन मोहन सिंह पर लोगों को पैसे बांटने व डरा धमका कर अपने पक्ष में करने आरोप लगाया गया है. वही कुंवर शारदेन मोहन सिंह ने आरोप लगाया की वो आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं ऐस उनकी बढ़ती लोकप्रिय से लोग घबराकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं. राजघराने का विवाद अब जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. फिलहाल अब देखने वाली बात यह विवाद किस अंजाम तक पहुंचता है.
ये भी पढ़ें: यूपी में मंत्री का रास्ता रोकने वाले BJP विधायक बृजभूषण राजपूत को नोटिस जारी, 7 दिन में देना है जवाब



