खेल

बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने किया ऐसा कमाल, जो एमएस धोनी सपने में भी नहीं सोच सकते, वर्ल्ड कप फाइनल में तोड़े 3 रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi Stats: 14 साल की उम्र में ‘रिकॉर्ड ब्रेकर’ बन चुके वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में तूफानी शतक लगाया है. इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी भिड़ंत में उन्होंने 80 गेंद में 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. चौके-छक्कों की बारिश करते हुए उन्होंने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले.

सालों पहले एमएस धोनी ने क्रिकेट जगत में बिहार को एक खास स्थान दिलाया था. पूर्वकालिक बिहार में जन्मे धोनी ने व्यक्तिगत करियर में खूब सारे रिकॉर्ड बनाए, बतौर कप्तान टीम इंडिया को 3 ICC ट्रॉफी जिताईं, कैप्टन कूल के रूप में एक लीगेसी बनाई और न जाने कितने ही कीर्तिमान स्थापित किए.

मगर आज का बिहार वैभव सूर्यवंशी के नाम से दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. बिना कोई शक धोनी एक महान कप्तान रहे, लेकिन किसी वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में सबसे तेज शतक, महज 80 गेंदों में 175 रन और बाउंड्री से ही 150 रन बना देना अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, वो भी महज 14 साल की उम्र में. धोनी शायद सपने में भी नहीं सोच सकते. मगर इतना जरूर है कि आज जो वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे धुरंधर ताबड़तोड़ बैटिंग से विश्व भर में नाम कमा रहे, उस विस्फोटक बल्लेबाजी की नींव रखने वाले बल्लेबाजों में से एक धोनी भी थे.

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड

ICC टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

-किसी ICC टूर्नामेंट के फाइनल मैच में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर अब वैभव सूर्यवंशी के नाम है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंद में 175 रन बनाए. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जिन्होंने 2022 महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के विरुद्ध 170 रन बनाए थे.

यूथ ODI इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में कुल 15 छक्के लगाए. वो यूथ ODI मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड ध्वस्त किया. उन्होंने पिछले वर्ष दिसंबर में यूएई के खिलाफ मैच में 14 छक्के लगाए थे.

यूथ ODI में सबसे तेज 150 रन

अपने यूथ ODI करियर में वैभव सूर्यवंशी अब तक 1,412 रन बना चुके हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने 71 गेंदों में 150 रन पूरे कर लिए थे. यह यूथ ODI क्रिकेट इतिहास में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड है.

यह भी पढ़ें:

2026 टी20 वर्ल्ड कप की टीम इंडिया से बाहर हर्षित राणा? ये खूंखार गेंदबाज करेगा रिप्लेस, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!