राज्य

दंतेवाड़ा की चर्चित DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड, व्यापारी को लव ट्रैप में फंसाकर ठगी का आरोप

छत्तीसगढ़ की सरकार ने दंतेवाड़ा जिले में तैनात डीएसपी कल्पना वर्मा को सस्पेंड कर दिया है. उन पर एक व्यापारी को लव ट्रैप में फंसाकर ठगी करने का आरोप है. रायपुर के व्यापारी से ढाई करोड़ रुपये ठगने के आरोप लगे हैं. विभागीय जांच में DSP पर कई चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं. नक्सल ऑपरेशन की गोपनीय जानकारी लीक करने के भी उन पर आरोप लगे हैं. 

1400 पन्नों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई

इसके साथ ही महादेव सट्टा घोटाले में भी DSP कल्पना वर्मा के शामिल होने की बात सामने आई है. विभागीय जांच के 1400 पन्नों की रिपोर्ट पेश की गई है. रिपोर्ट के आधार पर ही उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड किया गया है.

खुफिया जानकारी लीक करने का गंभीर मामला

जांच में पता चला कि डीएसपी ने छत्तीसगढ़ सिविल सर्विस आचरण नियम, 1965 का उल्लंघन करते हुए आधिकारिक पद का दुरुपयोग करने के साथ ही अवैध वित्तीय लाभ उठाया. आरोप है कि डीएसपी ने अपनी ज्ञात इनकम के सोर्स के अनुपात से अधिक संपत्ति अर्जित की. सूत्रों ने बताया कि जांच में डीएसपी और व्यवसायी के बीच व्हाट्सएप चैट का पता चला, जिसमें कथित तौर पर पुलिस से संबंधित संवेदनशील और गोपनीय जानकारी शेयर की गई थी. अधिकारी इसे खुफिया जानकारी लीक करने का गंभीर मामला मान रहे हैं.

लव ट्रैप के जरिए DSP पर व्यापारी से महंगे गिफ्ट लेने का आरोप

इससे पहले, व्यापारी दीपक टंडन ने डीएसपी कल्पना वर्मा पर 2021 से कथित ‘लव ट्रैप’ के जरिए उनसे लगभग 2.5 करोड़ रुपये की वसूली करने का आरोप लगाया था. आरोपों में लगभग 2 करोड़ रुपये नकद, एक लग्जरी कार, 12 लाख रुपये की हीरे की अंगूठी, 5 लाख रुपये के सोने के आभूषण और अन्य महंगे गिफ्ट शामिल हैं. पीड़ित व्यापारी टंडन ने यह भी दावा किया है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद कार और आभूषण वापस नहीं किए गए हैं.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!