राज्य

रांची में पार्षद पद के आवेदनों की जांच पूरी, इतने नामांकन हुए रद्द, आज नाम वापस ले सकेंगे प्रत्याशी

झारखंड में गुरुवार को रांची नगर निगम चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी हो गई हैं. यहां पार्षद पदों के लिए 466 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे जिनकी जांच में 390 नामांकन पत्र सही मिले हैं जबकि 76 आवेदनों को रद्द कर दिया गया हैं. जिसके बाद अब नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. 

रांची में पार्षद पद के लिए जो 390 आवेदन सही मिले हैं उनमें 242 महिला अभ्यार्थी शामिल हैं. निर्वाचन आयोग ने निर्धारित तिथि, समय सीमा और नियमों के मुताबिक नामांकन पत्रों की जाँच प्रक्रिया को पूरा कर लिया है. इस प्रक्रिया में आवेदन के साथ जमा किए गए दस्तावेजों की वैधता, शपथ पत्र, प्रस्तावक-समर्थक से जुड़ी जानकारी की गहन जाँच की गई है. 

नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी

नामांकन पत्रों की जांच के बाद रांची नगर निगम में पार्षद पदों के लिए 390 आवेदन सही मिले हैं जबकि महापौर पद के लिए 19 नामांकन पत्र सही मिले हैं. महापौर पदों में से पांच महिला प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र की बात की जाए तो यहां अध्यक्ष पद के लिए सात अभ्यार्थियों और वार्ड पार्षद पद के लिए 50 उम्मीदवार के आवेदन सही मिले हैं. 

उम्मीदवारों को आचार संहिता के पालन का निर्देश

बुंडू में पार्षद पद के लिए 27 महिला योग्य उम्मीदवार हैं. आवेदन पत्रों की जांच के बाद शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी और शनिवार को प्रतीक चिन्ह आवंटन किया जाएगा. निर्वाचन आयोग ने सभी अभ्यार्थियों से आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन करने के निर्देश दिए हैं. ताकि चुनाव प्रक्रिया का शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराया जा सके. 

रांची में मेयर पदों के लिए दिए गए आवेदन पत्रों की जांच में जिन 19 प्रत्याशियों के नामांकन सही मिले हैं उनके नाम हैं- रमा खलखो, सुनील फकीरा कच्छप, देवी दयाल मुंडा, कथरीना तिर्की, सोनू खलखो, राजेंद्र मुंडा, सुजाता कच्छप, विनोद कुमार बड़ाईक, संजय कुमार टप्पो, प्रवीण कच्छप, सुमन कांत तिग्गा हैं. 

इनके अलावा अजीत लकड़ा, किरण कुमारी, सुरेंद्र लिंडा, रोशनी खलखो, रामशरण तिर्की, सुजीत कुजूर, सुजीत बिजय आनंद, और बीरू तिर्की के भी नामांकन सहीं मिले हैं. 

 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!