राज्य

रांची मेयर चुनाव: सबसे ज्यादा व्यवसायी उम्मीदवार मैदान में, शपथपत्र से हुआ खुलासा

झारखंड के रांची में मेयर पद के लिए जोरआजमाइश शुरू हो चुकी है और इस बार शहर की सरकार की कुर्सी के लिए ज्यादातर व्यवसायी मैदान में हैं. इसका खुलासा प्रत्याशियों के शपथ पत्र से हुआ है. इनमें सबसे ज्यादा संख्या उन दावेदारों की है, जो किसी न किसी बिजनेस से जुड़े हैं. जबकि इन उम्मीदवारों में सिर्फ 9 ग्रेजुएट और 3 पोस्ट ग्रेजुएट शामिल हैं.

ऐसा नहीं है कि बाकी पृष्ठभूमि के उम्मीदवार नहीं है, राजनीतिक पार्टी से जुड़े, बिल्डर, ठेकेदार, वकील, किसान जैसे पेशे से भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार मैदान में हैं. अब कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं.

शपथपत्र में बिल्डर-व्यवसायी और वकील बताया

उम्मीदवारों के शपथ पत्र में मेयर प्रत्याशी विनोद बढ़ाईक, सोनू खलखो और सुजीत कुमार कच्छप ने अपना पेशा बिल्डर बताया है. जबकि सुजीत विजय आनंद कुंदर ने ठेकेदारी और देवी दयाल मुंडा ने अपना पेशा वकालत बताया है. इसके अलावा व्यवसाय को अपना पेशा बताने वालों में कैथरीन तिर्की, रमा खलखो, सुरेंद्र लिंडा, संजय कुमार टोप्पो, प्रवीण कच्छप, किरण कुमारी, अनिल लकड़ा, बिक्की तिर्की शामिल हैं. रौशनी खलखो ने अपना पेशा निजी व्यवसाय बताया है. रामलखन मुंडा, सुनील फकीरा कच्छप और राम शरण तिर्की ने कृषि, सुमन कांत तिग्गा ने सेवानिवृत्त कर्मी और सुजीत कुमार कच्छप ने राजनीति को अपना पेशा बताया है.

सबसे ज्यादा उम्मीदवारों ने पेशा व्यवसाय बताया

उम्मीदवारों की ओर से दाखिल शपथ पत्र में दी गई जानकारी के मुताबिक मेयर पद के दावेदारों में ज्यादातर उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र में अपना पेशा व्यवसाय बताया है. इसके अलावा एक प्रत्याशी ने अपना पेशा ठेकेदारी, तीन ने बिल्डर, तीन ने कृषि, एक ने समाजसेवी और एक रिटायर्ड कर्मी भी शामिल हैं.

9 ग्रेजुएट, तीन पोस्ट ग्रेजुएट मैदान में

रांची नगर निगम चुनाव में मेयर पद के उम्मीदवारों की ओर से दाखिल शपथ पत्र के मुताबिक कुल 19 प्रत्याशियों में नौ ग्रेजुएट, तीन मास्टर्स डिग्रीधारी हैं. इसके अलावा एक मैट्रिक, एक नौंवी, एक आठवीं, एक और चार आईटीआई पास प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!