Azamgarh news:आजमगढ़ पुस्तक एवं पर्यावरण मेला 2026 में सड़क सुरक्षा पर भाषण प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यशाला आयोजित


आजमगढ़ 05 फरवरी– आज हरिऔध कला केन्द्र जनपद आजमगढ़ में आयोजित आजमगढ़ पुस्तक एवं पर्यावरण मेला, 2026 में सड़क सुरक्षा विषय पर भाषण प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यशाला आयोजित किया गया।उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डा० आर०एन० चौधरी द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुये सड़क सुरक्षा की गम्भीरता के बारे में अवगत कराया गया। भाषण प्रतियोगिता में अटल आवासीय विद्यालय, श्री अग्रसेन कन्या इन्टर कालेज, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, महादेवी पब्लिक स्कूल, चिल्ड्रेन कालेज, वेदान्ता इन्टर नेशनल स्कूल, प्रतिभा निकेतन स्कूल सहित कई विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार प्राप्त छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र के साथ विज्ञान की पुस्तक दी गयी।कार्यक्रम में सुश्री अकांक्षा जैन, डी०एफ०ओ०, श्री सुनील दत्त आर०टी०ओ०, अतुल कुमार यादव ए०आर०टी०ओ०, राजेश श्रीवास्तव वेस इण्डिया एन०जी०ओ०, राजेश यादव, असिस्टेन्ट प्रोफेसर मऊ, अवधेश स्कॉउड गाईड एवं आदिल हॉफलेमन रेडियो सहित विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहें।



