आजमगढ़ में लोजपा (रामविलास) की कार्यकर्ता बैठक, नव-संकल्प महासभा/भीम समागम की तैयारी तेज


आजमगढ़।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की कार्यकर्ता बैठक एवं नव-संकल्प महासभा/नव-संकल्प भीम समागम की समीक्षा व तैयारी को लेकर बुधवार को आर०एस० मैरेज हाल, आजमगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन दोपहर 1:00 बजे किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान एडवोकेट रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मार्च 2026 से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में नव-संकल्प महासभा/नव-संकल्प भीम समागम का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के अधूरे सपनों को चिराग पासवान जी पूरा करेंगे। उन्होंने स्व. रामविलास पासवान के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने दलित सेवा को राजनीति के केंद्र में स्थापित किया। उन्होंने संसद के सेंट्रल हॉल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र लगवाने के लिए किए गए संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दलित समाज के सम्मान की बड़ी जीत थी।उन्होंने आगे बताया कि स्व. रामविलास पासवान जी के प्रयासों से बाबा साहेब अंबेडकर को भारत रत्न मिला, अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित हुआ, नवबौद्धों को अनुसूचित जाति का दर्जा मिला, महू (मध्य प्रदेश) में राष्ट्रीय स्मारक का निर्माण हुआ, ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा मिला, रेलवे में 57,000 कुलियों को स्थायी किया गया तथा दूरसंचार मंत्री रहते हुए घर-घर टेलीफोन पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया गया। इसके अलावा वीरांगना उदादेवी पासी, महाराजा बिजली पासी, झलकारी बाई कोरी, वीर अब्दुल हमीद सहित कई महापुरुषों के सम्मान में डाक टिकट जारी कराए गए।राजीव पासवान ने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2027 में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी और आने वाला समय पार्टी का होगा।बैठक के दौरान अन्य राजनीतिक दलों से आए कई लोगों ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता भी ग्रहण की।इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती कमला कुमारी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), प्रीति उपाध्याय (प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ), विकास पाण्डेय (प्रदेश प्रधान महासचिव), छोटे लाल पासवान (प्रदेश उपाध्यक्ष), अमरेश पाठक (प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी आजमगढ़), हैदर अब्बास (प्रदेश सचिव/प्रभारी आजमगढ़), क्रमराज सरोज (प्रदेश उपाध्यक्ष), डॉ. जितेंद्र राय (प्रदेश सचिव), हरिकेश पासवान (प्रदेश उपाध्यक्ष सह-प्रभारी आजमगढ़ मंडल), राकेश पासवान, अभिनव श्रीवास्तव (प्रदेश संगठन सचिव, वाराणसी), आशुतोष सिंह (प्रदेश महासचिव, वाराणसी), वैभव बरनवाल (जिला उपाध्यक्ष), प्रवीण चौहान (जिला महामंत्री), राममिलन यादव (वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष), राजकुमार पासवान (विधानसभा अध्यक्ष, लालगंज), अनीता कुमारी (प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ), साजिया बानो (जिला उपाध्यक्ष) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन संतोष यादव, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ने किया।



