देश

‘सिर्फ 6 वाइड-बॉडी विमान और बड़ा नेटवर्क…’, इंडिगो एयरलाइन को लंबी दूरी की उड़ानों में करनी पड़ी कटौती

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

इंडिगो एयरलाइंस ने बुधवार (4 फरवरी, 2026) को अपनी लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के शेड्यूल में बड़े बदलाव करने का ऐलान किया है. एयरलाइन ने कहा है कि ऑपरेशनल दिक्कतों के चलते इंडिगो ने कुछ रूट्स पर उड़ानों को घटाने का फैसला किया है. इसी फैसले के तहत कोपेनहेगन से डेनमार्क के बीच उड़ान भरने वाली फ्लाइट अस्थायी तौर पर बंद की जा रही है.

जियोपॉलिटिकल हालात के कारण कई एयरस्पेस प्रभावित

इंडिगो के मुताबिक, बदलते जियोपॉलिटिकल हालात की वजह से कई एयरस्पेस बार-बार बंद या सीमित हो रहे हैं. इसके अलावा, भारत और विदेशों के एयरपोर्ट्स पर भी भारी भीड़ है. इन सभी कारणों से फ्लाइट का समय बढ़ गया है. जिसके कारण इंडिगो एयरलाइन के बोइंग 787-9 विमानों के ऑपरेशन पर दबाव बढ़ गया है. फिलहाल, इंडिगो एयरलाइंस के पास मात्र 6 वाइड-बॉडी विमान हैं, जिनसे ये लंबी दूरी की उड़ानें चलाई जा रही हैं.

इंडिगो एयरलाइन के कौन-कौन से रूट होंगे प्रभावित

एयरलाइन की ओर से लिए गए फैसले का प्रभाव दिल्ली से कोपेनहेगन के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट पर पड़ेगा. इंडिगो ने 17 फरवरी, 2026 से अगली सूचना तक इस रूट पर अपनी उड़ानों को निलंबित कर दिया है.

इसी कड़ी में भारत की राजधानी दिल्ली से इंग्लैड के शहर मैनचेस्टर की उड़ान पर भी प्रभाव पड़ेगा. एयरलाइन के मुताबिक, इस रूट पर शनिवार (7 फरवरी, 2026) से हफ्ते में 5 की जगह अब मात्र 4 उड़ानें उड़ेंगी. वहीं, फरवरी महीने के बाद इसे और घटाकर हफ्ते में मात्र 3 उड़ानें कर दी जाएगी.

जबकि दिल्ली से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइटें अगले हफ्ते सोमवार (9 फरवरी, 2026) से हफ्ते में 5 की जगह मात्र 4 उड़ानें रवाना होंगी.

समर शेड्यूल 2026 में लागू होने थे ये बदलाव

इंडिगो ने कहा कि ये बदलाव पहले समर शेड्यूल 2026 में लागू होने थे, लेकिन यात्रियों को बेहतर और भरोसेमंद सेवा देने के लिए इन्हें पहले ही लागू किया जा रहा है. एयरलाइन का कहना है कि उड़ानों में देरी, कनेक्टिंग फ्लाइट छूटने और बार-बार शेड्यूल बिगड़ने से यात्रियों को परेशानी हो रही थी.

यह भी पढ़ेंः क्या व्हाट्सएप आपकी हर बात सुन रहा? डर्टी डाटा गेम और प्राइवसी को लेकर साइबर एक्सपर्ट ने किए कई खुलासे

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!