आजमगढ़

Azamgarh news:दयालपुर मोड़ बंद होने पर भड़का जनाक्रोश,पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने उठाई ग्रामीणों की आवाज

आजमगढ़–जौनपुर हाईवे स्थित दयालपुर मोड़ को वेरीफिकेशन विभाग द्वारा बंद किए जाने से क्षेत्र में भारी असंतोष व्याप्त है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत दयालपुर के सैकड़ों ग्रामीणों ने क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया।ग्रामीणों ने दयालपुर मोड़ बंद होने से हो रही कठिनाइयों को विस्तार से बताया और अपना विरोध दर्ज कराया।ग्रामीणों की आवाज को गंभीरता से लेते हुए पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने तत्काल जिला अधिकारी आजमगढ़ रविंद्र कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने बताया कि जिला अधिकारी को दयालपुर मोड़ बंद होने से उत्पन्न जनसमस्याओं से अवगत करा दिया गया है।जिला अधिकारी की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिला है कि शीघ्र ही दयालपुर मोड़ को पुनः खोल दिया जाएगा, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी।पूर्व मंत्री की सक्रियता और जनहित के प्रति संवेदनशील रवैये से ग्रामीणों में संतोष देखा गया। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के प्रयासों से जल्द ही समस्या का समाधान होगा।

अवधेश चौहान जिला उपाध्यक्ष लालगंज पिछड़ा वर्ग सूबेदार चौहान शंभूनाथ चौहान तारकनाथ राम आधार बृजभान चौहान सोनी भाई मानसिंह पटेल प्रधान रानीपुर प्रधान लालजी सिंह पटेल पूर्व प्रधान गंगापुर जयराम सरोज पूर्व प्रधान विनोद पूर्व प्रधान राम भोज चौहान छोटेलाल विश्वकर्मा विशाल बीडीसी विश्वकर्मा बबलू यादव कबलू चौहान सागर चौहानअभिषेक चौहान सूरज बीडीसी विकास चौहान,इम्तियाज सैयद मोहम्मद ताबिश, राजकुमार चौहान अनूप यादव रामवीर चौहान सुधाकर चौहान अनु यादव मुरहा भाई सैकड़ो की तादाद में ग्राम पंचायत दयालपुर से जनमानस उपस्थित रहा

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!