आजमगढ़

Mau news:युवा गांधीवादियों की मनरेगा बचाओ यात्रा के घोसी क्षेत्र में पहुंचने पर जिलाध्यक्ष राजमंगलयादव के नेतृत्व में यात्रा का किया गया स्वागत

मऊ। घोसी।मोदी सरकार द्वारा मनरेगा में किए गए मजदूर विरोधी बदलावों के विरोध में निकाली जा रही ‘मनरेगा बचाओ यात्रा’ आज बुधवार को अपने 19वें दिन घोसी पहुंची। यह यात्रा घोसी से अगले दिन अदरी की ओर आगे बढ़ेगी। यात्रा में आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव संग सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाकर किया समर्थन।
17 जनवरी को चौरी-चौरा (गोरखपुर) से प्रारंभ हुई मनरेगा बचाओ यात्रा जो देवरिया और बलिया होते हुए बुधवार को मऊ ज़िले के घोसी स्थित गांधी चौक पर महात्मा गांधी को नमन कर यह यात्रा रास्ते में पड़ने वाले गाँव और बाज़ार में जनसंवाद और जनसभा करते हुए आगे अदरी की ओर बढ़ी। 4 फ़रवरी को यात्रा घोसी से शुरू होकर घोसी बाजार,कल्याणपुर, आरियासो, जयरामगढ़, कसारा चट्टी, महुआर, इंदारा होते हुए अदरी पहुंची। जनसभा के साथ यात्रियों ने यात्रा का समापन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि सरकार VB-GRAM-G जैसे मजदूर विरोधी कानून लाकर मनरेगा को कमजोर और खत्म करने की साजिश कर रही है। इससे पिछड़े वर्ग, दलित, भूमिहीन मजदूर और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार संविधान पर लगातार हमला कर रही है और अपने पूंजीपति मित्रों को सस्ता श्रम उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा को कमजोर किया जा रहा है।
मनरेगा को खत्म करने की साजिश’ का आरोप लगाते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने मोदी सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अडानी, अंबानी से दोस्ती किसी से छुपी नहीं है और उनके फायदे के लिए मनरेगा कानून में समाप्त किया जा रहा है।
आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ और गाजीपुर होते हुए प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेगी, जहां 17 फरवरी को इसका औपचारिक समापन किया जाएगा।
यात्रा की प्रमुख मांगें:
1) काम के संवैधानिक अधिकार को बहाल किया जाए
2) मजदूर विरोधी कानून VB-G RAM G को तुरंत वापस लिया जाए
3) मनरेगा की न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये प्रतिदिन की जाए
आज यात्रा में शामिल हुए प्रमुख साथी जिलाध्यक्ष राजमंगलयादव, सुरेश राजभर (ब्लाक अध्यक्ष घोसी)हरेंद्र यादव(जिला महासचिव, कांग्रेस), मृत्युंजय मौर्या (मऊ), सतीश साहनी (देवरिया), हिमांशु, रजत सिंह, प्रियेश, विवेक मिश्र (बलिया), नीरज कुमार (आजमगढ़), गौरव राय, तौहीद बेग, सूफी सलीम, विवेक विराट (समस्तीपुर), सुमन आनंद(BHU),कन्हैया साहनी, प्रवीण, गौरव पुरोहित (पश्चिम बंगाल), बृजेश साहनी, गौरव, आलोक यादव (बक्सर), संगम गुप्ता, राशिद (बेगूसराय), राजू कुमार (सहरसा), अंबिका प्रसाद, विवेक कुमार(नालंदा) आदि।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!