राज्य

हरिद्वार: हिंसा का अखाड़ा बनी रविदास जयंती की शोभायात्रा, दो पक्षों में फायरिंग के बीच 1 की मौत, कई घायल

हरिद्वार जनपद के भगवानपुर में रविवार (1 फरवरी) को रविदास जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभायात्रा हिंसा का अखाड़ा बन गई. शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में फायरिंग और पथराव की घटना सामने आई है. इसमें एक युवक की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है.

भगवानपुर में संत रविदास जयंती की शोभायात्रा के दौरान उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब दलित समाज के दो पक्षों के बीच अचानक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग और पथराव शुरू हो गया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

शोभायात्रा खत्म होने के बाद सामने आए दोनों पक्ष

बता दें कि रविवार (1 फरवरी) की शाम को शोभायात्रा खत्म हुई. इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद बात इतनी बिगड़ गई कि नौबत फायरिंग तक आ पहुंची. इसके दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई. इसमें 28 साल के युवक का घायल हो गया. जिसे पास के अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

घटना में कई लोग घायल

फिलहाल इस घटना में कई अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना मिली है, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. फायरिंग की इस घटना के बीच इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हर कोई अपनी जान बचाने के लिए भागने लगा. हालात बेकाबू होने की सूचना पुलिस को दी गई. 

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस 

वारदात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी प्राप्त की. गोलीबारी की घटना से प्रशासन के होश उड़ गए. आनन-फानन में प्रशासन की ओर से भारी पुलिसबल को घटनास्थल पर तैनात किया गया है. साथ ही पुलिस द्वारा मौके से साक्ष्य संकलन किया गया. स्थानीय लोगों से पुलिस ने इस मामले की पूछताछ की. 

फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में जांच शुरू कर दी गई है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस द्वारा बताया गया है कि मामले की गंभीरता देखते हुए अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है. हालातों पर प्रशासन पैनी नजर बनाए हुए है. साथ ही आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई और उनकी धरपकड़ में पुलिस जुट गई है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!