राज्य

दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन कवच 12.0 महाअभियान, 325 जगहों पर की छापेमारी, 586 अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के वेस्ट डिस्ट्रिक्ट ने अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए ऑपरेशन कवच 12.0 के तहत 24 घंटे का व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया था. यह अभियान 23 जनवरी 2026 शाम 6 बजे से 24 जनवरी 2026 शाम 6 बजे तक लगातार चला, जिसमें जिले के सभी 12 थाना क्षेत्रों और विशेष पुलिस इकाइयों ने मिलकर हिस्सा लिया.

दिल्ली पुलिस की कड़ी कार्रवाई , 586 लोग गिरफ्तार 

इस दौरान कुल 147 पुलिस टीमों ने पूरे जिले में 325 स्थानों पर छापेमारी की. अभियान के परिणामस्वरूप 586 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 1439 लोगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस की यह कार्रवाई स्लम इलाकों, औद्योगिक क्षेत्रों, अवैध शराब तस्करी के रास्तों, अपराध संभावित इलाकों, नाइट क्राइम जोन और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में की गई है.

इस ऑपरेशन में स्पेशल स्टाफ वेस्ट, एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड, AATS वेस्ट, टेक्निकल सर्विलांस यूनिट, बीट स्टाफ और आरपीएफ की सक्रिय भूमिका रही. पुलिस ने खासतौर पर नशा तस्करी, अवैध शराब, हथियारों की सप्लाई और असामाजिक तत्वों को निशाने पर रखा था. 

दिल्ली पुलिस ने 1439 लोगो को हिरासत में रखा

नशा तस्करी से जुड़े NDPS एक्ट के तहत 4 मामले दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 1.662 किलो गांजा, 150 ग्राम स्मैक बरामद की गई. वहीं, दिल्ली एक्साइज एक्ट के तहत 15 मामलों में 22 लोगों को पकड़ा गया और 2,164 अवैध शराब की  बोतलें जब्त की गईं. वहीं आर्म्स एक्ट के तहत 15 मामलों में 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 देसी पिस्टल, 1 कारतूस और 14 चाकू बरामद किए गए.

इसके अलावा, प्रिवेंटिव एक्शन के तहत BNSS में 79 गिरफ्तारियां की गईं, 126 कलंदरे तैयार हुए और कलंदरा कार्रवाई में 165 लोगों को पकड़ा गया. वहीं 250 लोगों को प्रिवेंटिव कस्टडी में लिया गया और DP एक्ट के तहत 1439 लोगों को हिरासत में रखा गया. COTPA के तहत 328 चालान किए गए और कुल 70,310 नकद भी जब्त किया गया है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन कवच 12.0 का उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण, अवैध नेटवर्क को तोड़ना और आम जनता की सुरक्षा को और मजबूत करना है. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!