राज्य

गाजियाबाद में तीन बहनों की सुसाइड पर चश्मदीद और पड़ोसियों ने खोल दिए सब राज, जानें हर बात

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन बहनों ने अपार्टमेंट की नौंवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. परिजनों के मुताबिक तीनों को कोरियन गेम की लत लग चुकी थी, जिसकी वजह से उन्होंने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया.

इस मामले में अब सोसाइटी के लोगों और चश्मदीदों ने जो बताया है, उसके बाद इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. एक चश्मदीद ने बताया कि शायद एक कूदना चाह रही थी, बाकी दो उसे बचाने में नीचे गिरीं हैं. पड़ोसी महिलाओं ने बताया कि दो साल पहले ही ये परिवार सोसाइटी में रहने आया था और किसी से कोई सम्पर्क नहीं था.

एक महिला पड़ोसी ने बताया कि इनके घर से कई बार चीखने-चिल्लाने की खबरें आयीं. इसके साथ ही एक और पड़ोसी ने बताया कि शुरुआत में कोरियन गेम की बात नहीं थी, फिर अचानक कैसे आ गयी ये समझ नहीं आ रहा. फिलहाल पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है.

बच्चियों के स्कूल न भेजने पर उठ रहे सवाल

एक महिला पड़ोसी ने बताया कि पैरेंट्स वाईफाई और महंगे मोबाइल दिलवा रहे हैं, लेकिन दो साल से बच्चियां स्कूल नहीं जा रहीं, ये बड़ा सवाल है. अगर कोई आर्थिक दिक्कत थी तो सरकारी स्कूल भी उपलब्ध हैं. फिर जब इतनी महंगी सोसाइटी में रह रहे हैं तो आर्थिक दिक्कत का सवाल समझ नहीं आता. इस विषय पर जांच होनी चाहिए.

क्या तीनों आत्महत्या के लिए तैयार थीं ?

एक चश्मदीद अरुण के मुताबिक खिड़की से एक लड़की लटकी थी एक ऊपर खींच रही थी, लेकिन शायद वो उसे बचाने में बाकी दोनों भी नीचे गिरीं, कुछ समझ नहीं आ रहा. इस पूरे घटनाक्रम से सोसाइटी में माहौल अभी संशयपूर्ण बना हुआ है. किसी को समझ में नहीं आ रहा है कि नौवीं मंजिल से इस तरह बच्चियों का कूदना बड़ा सवाल है.

इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है, शुरूआती पूछताछ में परिजनों ने गेम के कारण स्कूल छोड़ने और किसी से बात तक न करने की बात कही थी. अब पड़ोसियों के बयानों को मानें तो शायद कुछ और भी मामला इस पूरे प्रकरण से जुड़ा हुआ है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!