खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में खेलेंगे रवि बिश्नोई? अचानक टीम इंडिया में एंट्री; क्या टी20 वर्ल्ड कप में भी मिलेगी जगह?

स्टार स्पिनर रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) की करीब एक साल के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया है. बिश्नोई की एंट्री वाशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के रूप मे हुई, जो इंजरी के चलते सीरीज से बाहर हुए हैं. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या रवि बिश्नोई को सीरीज के पहले टी20 मौका मिलेगा? पहला मुकाबला बुधवार (21 जनवरी) को खेला जाएगा. 

बता दें कि स्पिनर ने टीम इंडिया के लिए पिछला टी20 फरवरी, 2025 में खेला था. बिश्नोई को अचानक टीम इंडिया में शामिल करना कहीं ना कहीं इस बात का भी संकेत हो सकता है कि उन्हें टी20 विश्व कप 2026 के भारतीय स्क्वॉड में मौका मिल जाए. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में मिलेगा मौका?

अगर टीम मैनेजमेंट बिश्नोई को टी20 वर्ल्ड कप के नजरिए से देख रहा है, तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में मौका मिल सकता है क्योंकि यह मेन इन ब्लू के लिए वर्ल्ड कप से पहले आखिरी टी20 सीरीज है. इस सीरीज में ज्यादा से ज्यादा उन खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा, जो विश्व कप स्क्वॉड का हिस्सा हैं, जिससे खिलाड़ियों को मैच प्रैक्टिस मिल सके. 

वाशिंगटन सुंदर की जगह मिल सकता है मौका 

सुंदर को टी20 विश्व कप के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है. अगर वह आगामी टी20 विश्व कप के लिए फिट नहीं हो पाते हैं, तो न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के जैसे बिश्नोई को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा बनाया जा सकता है. दूसरी तरफ, सभी देशों के पास 31 जनवरी तक अपने स्क्वॉड में बदलाव करने की अनुमति है. ऐसे में बिश्नोई को डायरेक्ट भी वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है. 

रवि बिश्नोई का करियर

बात करें रवि बिश्नोई के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो वह टीम इंडिया के लिए मुख्यत: टी20 क्रिकेट खेलते हैं. अब तक उन्होंने 1 वनडे और 42 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं. अपने इकलौते वनडे में उन्होंने 1 विकेट लिया है. इसके अलावा टी20 में बिश्नोई ने 61 विकेट अपने खाते में डाल लिए हैं. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!