आज़मगढ़ पुलिस की सख़्ती: गंभीरपुर थाना अध्यक्ष और गोसाईँ बाजार चौकी इंचार्ज ने फोर्स संग निकाला पैदल गश्त

आज़मगढ़।
जनपद आज़मगढ़ के थाना गंभीरपुर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया।
थाना अध्यक्ष महोदय गंभीरपुर और गोसाईं बाजार चौकी इंचार्ज अपनी टीम और मय फोर्स के साथ गोसाईं बाजार में पैदल गश्त पर निकले।
इस दौरान पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया, लोगों से बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नज़र रखी। पैदल गश्त का मकसद अपराधियों में डर पैदा करना और आम जनता में सुरक्षा का माहौल बनाना बताया गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सक्रियता का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे अभियान से अपराधियों में खौफ़ और जनता में विश्वास दोनों बढ़ते हैं।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि ऐसे गश्ती अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि जनता सुरक्षित महसूस करे और अपराधियों में भय बना रहे।



