खेल

तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला

पाकिस्तान सुपर लीग को डबल झटका लगा है. PSL की टक्कर इस बार दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL से होने वाली है. इसी बीच उसके लिए दूसरी बुरी खबर ये है कि पाकिस्तान सुपर लीग के मैच खाली मैदानों में करवाए जाएंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने रविवार को एलान किया कि PSL 2026 के मैच दर्शकों के बिना करवाए जाएंगे. मिडल-ईस्ट में खराब हालात और दूसरी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

एक तरफ पश्चिमी एशिया में माहौल तनावपूर्ण है, वहीं अफगानिस्तान भी लगातार पाकिस्तान पर हमले कर रहा है. ऐसे में दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए PCB ने खाली मैदानों में यानी बिना दर्शकों के पाकिस्तान सुपर लीग के मैच करवाने का निर्णय लिया है.

मोहसिन नकवी ने पुष्टि करके बताया कि इस बार पाकिस्तान सुपर लीग के मैच केवल 2 शहरों में ही खेले जाएंगे. टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू हो रहा है और मुकाबले सिर्फ लाहौर और कराची में होंगे. पहले टूर्नामेंट को 6 शहरों में करवाने का प्लान था, लेकिन पीसीबी चेयरमैन ने बताया कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते तब तक मैचों का आयोजन दर्शकों के बिना ही करवाया जाएगा. यहां तक कि इस बार ओपनिंग सेरेमनी को भी रद्द कर दिया गया है.

नकवी ने बताया कि वे लोगों से आग्रह करते हैं कि आवाजाही कम करें, इसलिए मैदान में दर्शकों की एंट्री करवाना सुरक्षित नहीं होगा. पीसीबी चीफ ने यह भी साफ किया कि जिन लोगों ने मैचों के टिकट खरीद लिए हैं, उनका पैसा 72 घंटे के भीतर रिफंड कर दिया जाएगा, वहीं टीमों को गेट मणि का मुआवजा भी दे दिया जाएगा.

आपको बताते चलें कि पाकिस्तान में इस समय फ्यूल क्राइसिस है, जिसके कारण लोगों को आवाजाही कम करने के लिए कहा गया है. ईद की छुट्टियां बढ़ाई गई हैं, लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं और स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें:

RCB में एक से एक खूंखार खिलाड़ी, IPL 2026 में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है बेंगलुरू

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!