85 वर्षीय बुजुर्ग दौड़े इंदिरा मैराथन:41 किमी सफर तयकर फिनिश लाइन पर पहुंचे
प्रयागराज में 41 वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन गुरूवार को आयोजित की गई। इस मैराथन में 85 वर्षीय बुजुर्ग ने भी हिस्सा लिया। जिन्होंने 41 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर फिनिश लाइन पर पहुंचे। पी एंड टी विभाग से सेवानिवृत्त के.एस. चौहान ने बताया कि अपने पहले ही मैराथन में यह दौड़ पूरी की। हाफ मैराथन की दूरी 21.1 किलोमीटर होती है, लेकिन उन्होंने बिना रुके लगभग 42 किलोमीटर के फुल मैराथन की दूरीतय कर ली। उन्होंने बताया कि उन्हें शुरुआत में ही यह नहीं बताया गया कि वे हाफ मैराथन में हैं, और वे चलते चलते पूरे 41 किलोमीटर तक पहुंच गए। पहली मैराथन, असली चुनौती के.एस. चौहान ने कहा कि यह उनका पहला मैराथन था। किसी ने बताया नहीं, मैं चलता रहा, चलता रहा, पूरी 41 किलोमीटर कर ली।। उन्होंने कहा कि अपनी उम्र के बावजूद शरीर में अभी भी ताकत है। यहां तक चुनौती दी कि यूपी में 85 प्लस उम्र का कोई भी व्यक्ति उनके साथ कुश्ती करे, तो वे 10,000 रुपये इनाम देंगे। रोज 10 किमी की तैयारी वे रोजाना 10 किलोमीटर रेस वॉक करते हैं। उन्होंने बताया कि 1969 से 1997 तक उन्होंने 20 किलोमीटर वॉक में हिस्सा लिया और गोल्ड मेडल भी जीता। उन्होंने कहा कि 57 वर्ष की उम्र में उन्होंने 29 और 31 साल के युवा प्रतियोगियों को हराया था। उनके पास उस दौर की तस्वीरें और रिकॉर्ड अभी भी संजोए हुए हैं। देश-विदेश में मेडल उनकी उपलब्धियां केवल देश तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने बताया कि 1988 में हांगकांग में 3 किलोमीटर में नया रिकॉर्ड बनाया था। 1994 में इंडोनेशिया में 5 किलोमीटर में गोल्ड मेडल जीता, जबकि 1999 में मलेशिया में 10 किलोमीटर में सिल्वर मेडल हासिल किया। 1993 की वर्ल्ड मीट में उनका नाम दुनिया के टॉप-10 खिलाड़ियों में दर्ज हुआ था। 1996 में सियोल में 5 किलोमीटर रेस में उन्होंने नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता था। 1998 में पी एंड टी विभाग से रिटायर होने के बाद भी वे अपनी रेस वॉक की दिनचर्या जारी रखे हुए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)