विलियमसन ने चुने अगले 'फैब-5' टेस्ट बैटर:गिल-जायसवाल, ब्रुक, ग्रीन और रचिन शामिल, 2014 में मार्टिन क्रो ने चुने थे फैब-4 बैटर

Nov 19, 2026 - 15:13
0
विलियमसन ने चुने अगले 'फैब-5' टेस्ट बैटर:गिल-जायसवाल, ब्रुक, ग्रीन और रचिन शामिल, 2014 में मार्टिन क्रो ने चुने थे फैब-4 बैटर
फैब-4 में शामिल रहे न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने क्रिकेट की अगली पीढ़ी के 'फैब-5' टेस्ट बल्लेबाज चुने हैं। 2014 में न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्टिन क्रो ने विलियमसन, भारत के विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के जो रूट को टेस्ट क्रिकेट के चार बड़े बल्लेबाजों के तौर पर 'फैब-4' नाम दिया था। अब विलियमसन की नई लिस्ट में भारत के शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल, इंग्लैंड के हैरी ब्रुक, ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन और न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र शामिल हैं। विलियमसन ने 'द आईसीसी रिव्यू' के लेटेस्ट एपिसोड में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन से बातचीत के दौरान इन खिलाड़ियों के नाम बताए। उन्होंने फैब-4 का हिस्सा रहने के अनुभव, बाकी तीन खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा और इस पहचान के दबाव पर भी बात की। रचिन के सामने टेस्ट खेलने के मौके की चुनौती भविष्य के बल्लेबाजों के नाम लेते हुए विलियमसन ने मजाक में कहा, "मैं पहले भी इस सवाल का जवाब दे चुका हूं, इसलिए मुझे वही नाम लेने होंगे, वरना लोग मुझे धोखेबाज कहेंगे।" उन्होंने हैरी ब्रुक, शुभमन गिल, कैमरन ग्रीन और यशस्वी जायसवाल को चुना। इसके अलावा रचिन रवींद्र का नाम भी लिया। हालांकि, विलियमसन ने कहा कि रचिन के सामने टेस्ट क्रिकेट खेलने के पर्याप्त मौके मिलने की चुनौती हो सकती है, क्योंकि न्यूजीलैंड कितने टेस्ट खेलेगा, यह तय नहीं है। फिर भी, वे उन्हें इस लिस्ट में शामिल मानते हैं। फैब-4' का टैग कभी बोझ नहीं लगा 2014 में न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्टिन क्रो ने केन विलियमसन, विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और जो रूट को 'फैब-4' नाम दिया था। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि ये चारों खिलाड़ी अपने-अपने देश की कप्तानी करेंगे और जमकर रन बनाएंगे। 'फैब-4' के टैग से जुड़े दबाव के बारे में पूछने पर विलियमसन ने कहा, "मैंने इसे कभी बोझ की तरह महसूस नहीं किया। मैं बाकी तीनों खिलाड़ियों की बहुत तारीफ करता हूं। मैंने यॉर्कशायर में जो रूट के साथ खेला है और बाकी तीनों के खिलाफ लंबे समय तक क्रिकेट खेला है। मुझे उनका खेलने का तरीका बहुत पसंद है। चारों खिलाड़ी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।" व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा टीम की जीत प्राथमिकता विलियमसन ने कहा कि व्यक्तिगत उपलब्धियों और फैब-4 का हिस्सा होना खास रहा, लेकिन उनका फोकस हमेशा टीम की जीत और अपने खेल को बेहतर बनाने पर था। उन्होंने कहा कि अलग-अलग दौर और परिस्थितियों में खेलने वाले खिलाड़ियों की तुलना मुश्किल है। हालांकि, पीछे मुड़कर देखना खास लगता है कि चारों लंबे समय तक खेले और खूब रन बनाए। विलियमसन और कोहली टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं, जबकि स्मिथ और रूट अब भी खेल रहे हैं। अब फैब-4 के बाद अगली पीढ़ी के बल्लेबाजों की चर्चा शुरू हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User