रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की स्पेशल स्क्रीनिंग:पति को सपोर्ट करने पहुंचीं आलिया, रवि दुबे ने सनी देओल के पैर छुए; देखें तस्वीरें

Nov 04, 2026 - 16:09
0
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की स्पेशल स्क्रीनिंग:पति को सपोर्ट करने पहुंचीं आलिया, रवि दुबे ने सनी देओल के पैर छुए; देखें तस्वीरें
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' का मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। थिएटर्स में फिल्म की रिलीज से पहले आयोजित इस इवेंट में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। स्क्रीनिंग के दौरान एक खास पल भी देखने को मिला। रवि दुबे ने सनी देओल के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस खास स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर, उनकी पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट, सनी देओल, जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, रवि दुबे, सरगुन मेहता, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता ग्रैस, आशीष चंचलानी के साथ-साथ फिल्म के निर्देशक नीतेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा शामिल हुए। देखें इवेंट की तस्वीरें कल दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म इस फिल्म में भारतीय सिनेमा के कई बड़े चेहरे एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता और साउथ स्टार यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। इनके अलावा सनी देओल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, रवि दुबे, शीबा चड्ढा, कुणाल कपूर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, अजिंक्य देव, चेतन हंसराज, फैजल मलिक, विवेक ओबेरॉय और आदिनाथ कोठारे जैसे कई कलाकार अहम किरदारों में दिखेंगे। यह फिल्म का यानी 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User