प्रसूता की मौत के मामले में डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज:सीतापुर में डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने मानी लापरवाही,जीवन हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. तौफीक समेत पैरामेडिकल स्टाफ पर मुकदमा

Nov 18, 2026 - 11:35
0
प्रसूता की मौत के मामले में डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज:सीतापुर में डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने मानी लापरवाही,जीवन हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. तौफीक समेत पैरामेडिकल स्टाफ पर मुकदमा
सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 7 बजे कांशीराम कॉलोनी के निकट संचालित जीवन हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत के मामले में अस्पताल की लापरवाही सामने आई है। जांच में लापरवाही की पुष्टि होने के बाद डीएम के निर्देश पर एसीएमओ की तहरीर पर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. तौफीक समेत पैरामेडिकल स्टाफ के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज निवासी राखी शर्मा को प्रसव के लिए जीवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि प्रसव के उपरांत खून कम होने की स्थिति होने के बावजूद उनका ऑपरेशन किया गया। इलाज के दौरान ही 26 अक्टूबर को राखी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। मामले की शिकायत डीएम से की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच के लिए एसडीएम सदर जनार्दन, एसीएमओ डॉ. इमरान अली और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अमिता त्रिपाठी की टीम गठित की थी। टीम ने अस्पताल में इलाज के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया और चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की जांच की। जांच में चिकित्सक डॉ. तौफीक और पैरामेडिकल स्टाफ की ओर से लापरवाही बरते जाने की बात सामने आई। जांच रिपोर्ट में इसी लापरवाही को प्रसूता की मौत का कारण माना गया। इसके बाद एसीएमओ डॉ. इमरान अली ने रामकोट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक पीयूष सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User