लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी:एक की मौत, दो की हालत नाजुक; दुबग्गा में ग्रीन लाइन हॉस्पिटल के सामने हादसा
लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में रविवार रात कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हादसा रात करीब 9 बजे ग्रीन लाइन हॉस्पिटल के सामने हुआ। पुलिस के मुताबिक, ई-रिक्शा नंबर यूपी 32 क्यूटी 4390 दुबग्गा से काकोरी जा रहा था। सामने से काकोरी की ओर से दुबग्गा आ रही स्विफ्ट डिजायर कार नंबर यूपी 32 एमटी 1340 ने उसे टक्कर मार दी। किसी की पहचान नहीं हो पाई पुलिस ने बताया कि कार चालक तेज रफ्तार से और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। टक्कर के बाद ई-रिक्शा में सवार तीनों लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उनकी मदद की और पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। दोनों गंभीर घायलों को एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान और घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दुबग्गा थाने की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई शुरू की। कुछ देर के लिए वहां लोगों की भीड़ जुटी। पुलिस के मुताबिक, मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)