झांसी में गाली देने वाले को एक साल की जेल:10 साल पहले दलित आपे चालक को धमकाया था, 2500 रुपए का जुर्माना

Nov 19, 2026 - 12:37
0
झांसी में गाली देने वाले को एक साल की जेल:10 साल पहले दलित आपे चालक को धमकाया था, 2500 रुपए का जुर्माना
झांसी में दलित आपे चालक से गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी मोटे उर्फ सलमान खान को कोर्ट ने एक साल के कारावास की सजा सुनाई है। उस पर ढाई हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। नहीं देने पर 15 दिन की जेल अतिरिक्त काटनी होगी। यह फैसला विशेष न्यायाधीश नेत्रपाल सिंह ने सुनाया है। आरोपी सलमान खान सदर बाजार थाना खेत्र के सिंगर्रा गांव का रहने वाला है। आपे चालक को दी थी गालियां विशेष लोक अभियोजक केशवेंद्र प्रताप सिंह और कपिल कारौलिया ने बताया- खिरक पट्‌टी निवासी वीरू पुत्र नत्थूराम अहिरवार ने 11 अगस्त 2015 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें बताया था कि वह टैक्सी चलाकर अपने 6 बच्चों का पालन पोषण करता है। 10 अगस्त 2015 की शाम को टैक्सी लेकर घर जा रहा था। रास्ते में आरोपी सवारी उतारकर उसे जातिसूचक गालियां देने लगा। आरोप था कि मारपीट कर आरोपी ने जेब से 765 रुपए निकाल लिए। इस पर सदर पुलिस ने आरोपी मोटे उर्फ सलमान के खिलाफ लूट और एससीएसटी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। जांच में लूट का आरोप सिद्ध नहीं हो पाया था। पुलिस ने कोर्ट में आरोपी सलमान के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और एससीएसटी एक्ट की धारा में आरोप पत्र प्रेषित किया था। अब आरोप सिद्ध होने पर कोर्ट ने आरोपी सलमान को एक साल की जेल और ढाई हजार रुपए से दंडित किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User