गोवर्धन शोभायात्रा में माता काली और पार्वती की झांकी:मुंह से आग का गोला निकाल रहे भोलेनाथ के गण, VIDEO में देखें भव्यता
धर्म की नगरी काशी में गोवर्धन पूजा के दिन यादव समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली है। शोभायात्रा के पहले सभी यादव बंधु हथुआ मार्केट में इकठ्ठा हुए और एक दुसरे को साफा बांधा। इसके बाद शोभायात्रा का परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र यादव ने किया। जिसके बाद यह यात्रा आकर्षक 16 झांकियों के साथ लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन, विश्वेश्वरगंज, मछोदरी, प्रह्लादघाट होते हुए नमो घाट की तरफ बढ़ रही है। इसमें नरमुंड पहने बाबा विश्वनाथ के गण आकर्षक का केंद्र हैं। जो आग का गोला मुंह से निकाल रहे हैं। तो जटाओं में बंधी भभूत से समां भक्तिमय कर दे रहे हैं। वहीं मथुरा और वृन्दावन से आयी झांकिया नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर रहीं हैं। तो माता काली की बजरडीहा से आयी झांकी को देखने के लिए लोग रुक जा रहे थे। ऊपर फोटो को क्लिक कर देखें गोवर्धन शोभायात्रा का भव्य Video... देखें तस्वीरें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)