द्वारिकाधीश मंदिर में गूंजे गिरिराज महाराज के जयकारे:गाय के गोबर से बने विशाल स्वरूप की हुई पूजा-अर्चना,भक्तों ने की परिक्रमा

Nov 09, 2026 - 12:49
0
द्वारिकाधीश मंदिर में गूंजे गिरिराज महाराज के जयकारे:गाय के गोबर से बने विशाल स्वरूप की हुई पूजा-अर्चना,भक्तों ने की परिक्रमा
दीपावली के बाद अब ब्रज में गोवर्धन पूजा की धूम है। यहां सोमवार को प्रसिद्ध पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के द्वारकाधीश मंदिर में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना शुरू हुई। दर्शन और पूजा के लिए दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। पूरा मंदिर परिसर गिरिराज महाराज के जयकारों से गूंज उठा। गाय के गोबर से बनाए गिर्राज जी मंदिर परिसर के चौक में गाय के गोबर से गिरिराज महाराज का विशाल स्वरूप तैयार किया गया, जिसे आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर सेवायतों ने विशेष मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पुष्प, दीप और पूजन सामग्री अर्पित कर गिरिराज महाराज की परिक्रमा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहनाई की धुन के बीच भक्तों ने लगाए जयकारे गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। शहनाई की मधुर धुन और भक्तों के जयकारों से मंदिर में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। द्वारकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि गोवर्धन पूजा के लिए गाय के गोबर से गिरिराज महाराज का विशाल स्वरूप तैयार किया गया है। विशेष मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए गए। ब्रज की धार्मिक परंपरा के अनुरूप आयोजित गोवर्धन पूजा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User